BusinessMain Slider

रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 86 साल के रतन टाटा ने सोमवार को बताया था कि नियमित मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अस्पताल आए हैं।

सोशल मीडिया पर अपने बयान में टाटा (Ratan Tata)  ने कहा कि वे अच्छे मूड में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। इससे पूर्व 7 अक्टूबर 2024 को खबर आई थी कि ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए है।

तब कहा गया था रतन टाटा (Ratan Tata) को रात 12.30 से 1.00 बजे के बीच अस्पताल ले जाया गया। उनका ब्लड प्रेशर बहुत गिर गया था। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा, जिन्होंने टाटा समूह को आकार दिया और ग्रुप ने कई उपलब्धियां हासिल की है।

रश्मिका-कटरीना के बाद अब डीपफेक वीडियो के शिकार हुए रतन टाटा, जानें क्या कहते दिखे?

अपनी विनम्रता के लिए जाने जाने वाले रतन टाटा ने मार्च 1991 में ग्रुप के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला और 2012 में पद छोड़ दिया। रतन टाटा 17 साल की उम्र में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, यूएस गए और आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

Related Articles

Back to top button