• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे रतन टाटा, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
10/10/2024
in Business, Main Slider
0
Ratan Tata

Ratan Tata

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata)  का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबित रतन टाटा पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उनकी तबीयत खराब होने की पुष्टी टाटा ग्रुप के हेडक्वार्टर बॉम्बे हाउस ने खुद की थी। उनकी मौत के बाद उद्योगपति हर्ष गोयपनका ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रतन टाटा (Ratan Tata)  के निधन की पुष्टी कर दी है।

इससे पहले सोमवार को उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद रतन टाटा ने खुद एक्स हैंडल पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं।

कारोबारी हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। #RatanTata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी यादों में हमेशा ऊंचे स्थान पर रहेंगे।

The clock has stopped ticking. The Titan passes away. #RatanTata was a beacon of integrity, ethical leadership and philanthropy, who has imprinted an indelible mark on the world of business and beyond. He will forever soar high in our memories. R.I.P pic.twitter.com/foYsathgmt

— Harsh Goenka (@hvgoenka) October 9, 2024

फैली थी अफवाह

इससे पहले रतन टाटा (Ratan Tata)  का ब्लड प्रेशर कम होने के बाद सोमवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्होंने उन रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें दावा किया गया था कि उनकी हालत गंभीर है और कहा कि उम्र और मेडिकल रिलेटिड कंडीशन के कारण उनका रुटीन चेकअप हो रहा है। उन्होंने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि मैं अपनी हेल्थ के संबंध में चल रही हालिया अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सभी दावे निराधार हैं। रतन टाटा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उम्र की वजह से रुटीन चेकअप हो रहा है।

रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा (Ratan Tata) 2012 तक टाटा ग्रुप के प्रमुख थे। उन्होंने करीब 22 साल के बाद 78 साल की उम्र में इस पद को छोड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने अपनी अगुवाई में ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज को इंफोसिस और विप्रो से आगे लेकर आए। खास बात तो ये है उन्होंने आम लोगों की कार का सपना पूरा करने के लिए टाटा नैनो लॉन्च की, जिसकी कीमत एक लाख रुपए थी। उन्होंने कई ग्लोबल कंपनियों को खरीदकर ग्रुप के पोर्टफोलियो को मजबूत किया। उन्होंने टेटली को 2000 में 450 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जबकि कोरस का अधिग्रहण 2007 में किया था। इसकी वैल्यू 6।2 बिलियन पाउंड थी। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनी जगुआर लैंड रोवर को 2008 में 2।3 बिलियन डॉलर में खरीदकर तहलका मचा दिया था।

Tags: Ratan TataRatan Tata diedRIP Ratan Tata
Previous Post

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट की अधिसूचना जारी

Next Post

धनतेरस कब है, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस कब है, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

New Tourism Policy

नर्सिंग, पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: योगी

15/07/2022
shooter arrested

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले दो शूटर गिरफ्तार, 48 घंटे में सुलझाई गुथी

27/12/2020
Soil

सनबर्न से छुटकारा दिलातीं ये मिट्‌टी, ऐसे करें इस्तेमाल

03/09/0004
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version