• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण, दिए निर्देश

Writer D by Writer D
12/10/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma inspected Keoladeo Ghana National Park

CM Bhajanlal Sharma inspected Keoladeo Ghana National Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने अपने दो दिवसीय भरतपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुबह केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के मुख्य द्वार से पक्षी व्यू प्वाइंट तक पैदल भ्रमण कर संपूर्ण क्षेत्र का अवलोकन किया तथा बारिश से लबालब हुई झीलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को दूरबीन से निहारा।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने शहर के प्रबुद्ध जनों एवं मीडिया कर्मियों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भरतपुर के पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं प्रमोट करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है, ताकि आगरा एवं जयपुर आने वाले पर्यटक भरतपुर में ठहराव करें तथा यहां की ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक स्थलों को देख सकें।

बेहतर पर्यटन सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने उद्यान के मुख्य द्वार से केवलादेव मंदिर जाने वाली सड़क के मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घना में आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य द्वार से बैरियर प्वाइंट तक ओपन टैंकर की व्यवस्था कर आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए तथा इलेक्ट्रिक वाहन से पर्यटकों के लिए पिक एंड ड्रॉप का प्रावधान रखा जाए।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने अधिकारियों को केवलादेव सहित भरतपुर जिले के सभी पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी की समावेशित ब्रोशर पुस्तिका तथा लघु फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण कार्य को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए।

सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को दो टूक, बोले- आमजन की हर समस्या का समाधान हो

इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव तथा केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मानस सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Tags: CM Bhajanlalrajasthan news
Previous Post

सीएम योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती

Next Post

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
Baba Siddiqui

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Collision

रोडवेज बस और वैगनआर में भीषण टक्कर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत

26/09/2022
Holika Dahan

होलिका दहन पर छाया भद्रा का साया, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

23/03/2024
arrested

भारी मात्रा में गांजा सहित एक गिरफ्तार

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version