• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

Writer D by Writer D
08/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Paneer Butter Masala

Paneer Butter Masala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करवाचौथ का डिनर बेहद खास होता है। इस दिन पूरे दिन के उपवास के बाद महिलाएं रात को चांद देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में मन करता है कुछ जायकेदार रेसिपी के साथ ही अपना व्रत खोला जाए। आपकी इस क्रेविंग को समझते हुए, आपके लिए लेकर आए हैं पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala) की ये रेस्त्रां वाली रेसिपी। यह रेसिपी खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान होती है। आप इस रेसिपी को रोटी या नान के साथ सर्व कर सकती हैं।

पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala) बनाने के लिए सामग्री

-4 बड़े चम्मच मक्खन

-2 से 3 लौंग

-1 बड़ी इलाइची

-2 से 3 हरी इलाइची

-¼ कप कटा हुआ प्याज

-1 कप कटे टमाटर

-1 इंच कटा हुआ फ्रेश अदरक का टुकड़ा

-6 लहसुन की कलियां (छिली और कटी हुई)

-2 हरी मिर्च आधी कटी हुई

-25 साबुत काजू

-2 चम्मच धनिया पाउडर

-½ चम्मच हल्दी पाउडर

-2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-¼ कप -टमाटर प्यूरी

-2 बड़े चम्मच टमाटर केचअप

-1 चम्मच नमक

-500 ग्राम पनीर क्यूब्स में कटा हुआ

-½ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

-¼ कप क्रीम

-2 चम्मच शहद

-2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी

पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala) बनाने का तरीका

पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala)  बनाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम तेज आंच पर एक बड़ी कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच मक्खन और तेल डालकर गरम कर ले। इसके बाद जब मक्खन गर्म हो जाए तो इसमें लौंग, बड़ी इलायची और हरी इलायची डालकर 3-4 सेकेंड तक भून लें। अब कड़ाही में प्याज डालकर 2-3 मिनट तक हल्का गुलाबी होने तक भूनें।

अब कड़ाही में टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। जब तक टमाटर नरम न हो जाएं, सभी चीजों को बार-बार हिलाते रहें। अब कड़ाही में काजू डालकर एक मिनट तक और पकाएं। कड़ाही को आंच से उतारकर मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडे मिश्रण को ¼ कप पानी के साथ ब्लेंडर में डालकर उसका पेस्ट बना लें।

अब बचे हुए 3 बड़े चम्मच मक्खन को उसी कड़ाही में मध्यम आंच पर गर्म करके उसमें पिसा हुआ पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, टमाटर प्यूरी, टमाटर केचअप और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब पनीर के टुकड़ों को कड़ाही में डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं। अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो थोड़ा पानी मिला लें। अब कड़ाही में गरम मसाला, क्रीम, शहद और कसूरी मेथी डालकर एक और मिनट तक और पकाएं।

पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala) बनकर तैयार है। इसे क्रीम से गार्निश करके रोटी या नान के साथ गरमागरम परोसें।

Tags: karwa chauth dishpaneer butter masalapaneer dishpaneer recipe
Previous Post

आपके लाडले के लिए लेटेस्ट बेबी नेम लिस्ट

Next Post

इस टेस्टी डिश से बढ़ जाएगा खाने का जयका, फटाफट करें तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
mix veg geavy

इस टेस्टी डिश से बढ़ जाएगा खाने का जयका, फटाफट करें तैयार

यह भी पढ़ें

Buttermilk

गर्मियों में छाछ पीने के होते है गजब के फायदे

07/04/2026
rape

सौतेली बहन ने 3 युवकों के साथ मिलकर करवाया नाबालिग बहन का गैंगरेप

01/07/2021
Marble Floor

मार्बल के फर्श में आएगी चमक, आज़माएं ये टिप्स

07/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version