• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 विमानों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो-विस्तारा और एयर इंडिया हुआ अलर्ट

Writer D by Writer D
22/10/2024
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Air India

Air India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश भर की तमाम एयरलाइन (Airlines) कंपनियों के विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। सोमवार रात को भी 30 विमानों में बम होने की धमकी दी गई। सूत्रों ने बताया कि इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस (Indian Airlines) द्वारा संचालित 30 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सोमवार रात बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

 चार विमानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला : इंडिगो

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को उसके चार विमानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला है। वे 6ई 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6ई 75 (अहमदाबाद से जेद्दा), 6ई 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6ई 118 (लखनऊ से पुणे) हैं। अलर्ट के बाद हमने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। इन उड़ानों के यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए।

एयर इंडिया (Air India) को भी मिली धमकी

वहीं, एक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानों को धमकी मिली थी। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क किया गया और नियामक अधिकारियों तथा सुरक्षा एजेंसियों के मार्गदर्शन के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।

विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को संचालित होने वाली उसकी कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया और उनके निर्देश के मुताबिक सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे।

120 से अधिक विमानों को मिल चुकी है धमकी

पिछले एक सप्ताह में भारतीय विमानन कंपनियों की 120 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा था कि बम की धमकी अफवाह है, लेकिन इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकी से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में रखना शामिल है।

Tags: Air Indiacime newsindian airlinesindigoVistara
Previous Post

दिवाली पर ऐसे सजाएं अपना मंदिर, मां लक्ष्मी का बना रहेगा आशीर्वाद

Next Post

Lawrence Bishnoi के एनकाउंटर पर 1,11,11,111 का इनाम, क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Lawrence Bishnoi, Raj Shekhawat

Lawrence Bishnoi के एनकाउंटर पर 1,11,11,111 का इनाम, क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख का ऐलान

यह भी पढ़ें

dilip sayra

सायरा बानो आईं आईसीयू से बाहर, डाक्टर ने कहा पहले से हैं बेहतर

05/09/2021

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

27/03/2022
Hair Fall

मॉनसून में बाल झड़ने से हैं परेशान, ये टिप्स आएंगे आपके काम

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version