• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नयार उत्सव से क्षेत्र को विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
24/10/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से जहां इस क्षेत्र को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से व्यापारिक आर्थिक व सांस्कृतिक रूप से विकास होगा। उन्हाेंने राज्य में समान नागरिक संहिता काे शीघ्र लागू करने के अपने वादे केा पूरा करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए सात घाेषणाएं की हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी में तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लाेगाें काे संबाेधित कर रहे थे। इस माैके पर उन्होंने गंगा पूजन व महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का गंगा में प्रवाह किया। इस माैके पर उन्हाेंने एक राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा व नयार संगम स्थल और व्यास की तपोस्थली के पावन तट पर आयोजित तीन दिवसीय नयार उत्सव के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन संबंधी बुनियादी सुविधाओं का विकास और विस्तार होगा। इस तरह के महोत्सव से क्षेत्र को नई पहचान मिलती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। पौड़ी में 100 फिट ऊंचा झंडा व पार्क का निर्माण, त्रिशूल पार्क का निर्माण, पौराणिक केदारनाथ-बद्रीनाथ पैदल मार्ग को पुनर्जीवित किया है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी किनारे गंगा संस्कृति केंद्र का कार्य किया जा रहा है। धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलक्ट्रेट को हेरिटेज भवन के रूप में, श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगटाली पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

जल्द लागू होगा यूसीसी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमने प्रदेश की देवतुल्य जनता से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का वायदा किया था। इसे राज्य में जल्द लागू किया जाएगा। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

तीन सालों में 17 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि रोजगार के साथ स्वरोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले तीन सालों में 17 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई हैं।

जनहित में सरकार ले रही फैसला

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से जनहित में अनेक फैसले लिए गए हैं। हाल ही में कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिए गए हैं कि गरीब महिलाओं को वर्ष 2027 तक तीन-तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाने, वन्यजीव संघर्ष में घायलों को अटल आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इलाके के विकास के सात घोषणाएं की

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी सात घोषणाएं की। जिसमें देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग, देवप्रयाग-बुआखाल को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी सड़क का छह किमी का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, यमकेश्वर क्षेत्र में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर के निकट बीन नदी डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण, द्वारीखाल के जाखणीखाल-ढंडोली मोटर मार्ग का डामरीकरण व यमकेश्वर क्षेत्र में जमीन उपलब्ध होने पर डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।

इस अवसर पर विधायक रेनू बिष्ट, राजकुमार पोरी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, ग्राम प्रधान किनसूर बागी दीपचंद शाह उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

यूपीनेडा निदेशक ने किया सोलर स्ट्रीट लाइटों का स्थलीय निरीक्षण

Next Post

संवरेगी आर्थिकी, मत्स्य पालकों में उत्साह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’

04/07/2026
Dehradun gets the gift of 51 development schemes
उत्तराखंड

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

04/07/2026
CM Dhami launched 'Kaushal Jyoti Yojana' in Graphic Era
Main Slider

ग्राफिक एरा में धामी ने शुरू की ‘कौशल ज्योति योजना’, बोले- युवा ही तय करेंगे उत्तराखंड का भविष्य

04/07/2026
पंजाब

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में JDU की एंट्री, तैयार किया बड़ा चुनावी प्लान

04/07/2026
Sandeep Pathak
पंजाब

संदीप पाठक मामले की सुनवाई टली, पंजाब सरकार को फिर मिली मोहलत

04/07/2026
Next Post
CM Dhami

संवरेगी आर्थिकी, मत्स्य पालकों में उत्साह

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने हरियाणा चुनाव की बनाई रणनीति

26/07/2024
Engineer

SSC JE भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

27/07/2023
यूपीजेईई-2021

यूपीजेईई-2021 : ऑनलाइन आवेदन फार्म 18 मार्च से उपलब्ध होंगे

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version