Main Sliderफैशन/शैली

झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें इन ऑयल का यूज

खूबसूरत चेहरे का सपना हर किसी का होता है। वहीं अगर चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे, झुर्रियां (Wrinkles) या फिर फाइन लाइन हो तो चांद में दाग का काम करता है। आज हम आपको चेहरे की झुर्रियां (Wrinkles)  और फाइन लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ खास एसेंशियल ऑयल बताने जा रहे है। जो चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

आयुर्वेद में स्किन के लिए गुलाब के बीजों के तेल को फायदेमंद बताया गया है। गुलाब के बीज का तेल कई स्किन केयर प्रोडक्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। गुलाब के बीज के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसमें एंटी एजिंग गुण पाये जाते है।

इसके अलावा विटामिन ई तेल का कैप्सूल बेहतरीन तेल है। इसमें लिपिट घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन को एजिंग से बचाता है। चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं। स्किन की सूजन कम करता है।

बादाम का तेल भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ई अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा बादाम के तेल में पोटैशियम,जिंक और प्रोटीन भी होता है। इसकी मदद से त्वचा जवान और कसावट से भरपूर बनती है।

शिया बटर अफ्रीकी शिया के पौधे से निकाला जाता है। ये कठोर होता है लेकिन बॉडी टेंपरेचर पर आते ही पिघल जाता है। इसे मॉस्चराइजर और हेयर प्रोडक्ट में यूज किया जाता है। शिया बटर स्किन को पोषण देता है औऱ त्वचा को एजिंग से बचाता है।

Related Articles

Back to top button