• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजिटल अरेस्ट फरेब है, कोई एजेंसी फोन पर पूछताछ नहीं करती- मन की बात में बोले PM मोदी

Writer D by Writer D
27/10/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi)  रविवार को देश की जनता से 115वीं ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल एरेस्ट पर भी चर्चा की। उन्होंने, इस दौरान एक आडियो भी सुनाया। इसमें एक अधिकारी शख्स को धमकाने का काम कर रहा है। पीएम ने कहा कि यह कोई मनोरंजन वाला आडियो नहीं है।

इसमें एक आदमी दूसरे शख्स को डिजिटल अरेस्ट कर रहा है। पीएम (PM Modi) ने कहा कि यह लोग आम जनता पर दबाव बनाते हैं और लोगों को ठगने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे मामलों में तीन चरणों पर काम करना चाहिए। ये है रुको, सोचो और एक्शन लो। उन्होंने कहा ऐसे काल आने पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है।  उन्हें किसी तरह की जानकारी को देने से पहले सोचना चाहिए। इसके बाद आप साइबर सेल में शिकायत कर सकते हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने एनिमेशन ANIMATION और गेमिंग GAMING में भारत की तरक्की को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत एनिमेशन और गेमिंग में क्रांति की राह पर है। भारत के गेमिंग स्पेस का भी विस्तार हो रहा है और भारत के गेम्स पूरी दुनिया में फेमस हो रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि मैंने लीडिंग गेमर्स के साथ मुलाकात की थी और इस दौरान मुझे भारत के गेम्स की क्रिए​टीविटी को जानने समझने का मौका मिला।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज भारत का हुनर विदेशी प्रोडक्शन का अहम हिस्सा बन रहा है. अभी की स्पाइडर-मैन हो या ट्रांसफोर्मर्स हो इन दोनों फिल्मों में हरिनारायण राजीव के काम को लोगों ने खूब सराहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे युवा ऐसा कंटेंट तैयार कर रहे हैं जिनमें भारतीय संस्कृति की झलक होती है और इन्हें पूरी दुनिया में देखा जा रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि एनिमेशन सेक्टर आज एक ऐसी इंडस्ट्री का रूप ले चुका है जो दूसरी इंडस्ट्री को ताकत दे रहा है। जैसे इन दिनों VR TOURISM के जरिए आप वर्चुअल टूर करके अजनता की गुफा देख सकते हैं। वाराणसी के घाटों का आनंद ले सकते हैं। एनिमेटर्स के साथ ही इस सेक्टर में आज गेम डेवलपर, स्टोरी टेलर, वॉइस ऑवर कलाकारों की मांग भी बढ़ती जा रही है।

इसी के चलते पीएम मोदी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, अपनी क्रिए​टीविटी को विस्तार दें, क्या पता दुनिया का अगला सुपरहिट एनिमेशन आपके कंप्यूटर से निकले, अगला फेमस गेम आपका बनाया हुआ हो सकता है। पीएम मोदी ने कहा, 28 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमेशन डे मनाया जाएगा।हम भारत को ग्लोबल एनिमेशन पावर हाउस बनाने का संकल्प लेते हैं।

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर बात करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं पेशन बन गया है। आत्मनिर्भर भारत हर सेक्टर में कमाल कर रहा है। पीएम ने कहा एक समय में मोबाइल फोन इमपोर्ट करने वाला भारत आज दुनिया में बड़ा उत्पादक बन गया है।

Tags: 115th mann ki baatdelhi newsmann ki baarNational newspm modi
Previous Post

गगनयान लांचिंग की तारीख की फिक्स, इस दिन चांद पर इंसान भेजेगा भारत

Next Post

हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
पंजाब

परगट सिंह कल संभालेंगे पंजाब कांग्रेस की कमान, गुटबाजी से निपटना होगी बड़ी चुनौती

10/10/2026
पंजाब

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां तेज, CM मान ने विभागों को दिए निर्देश

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

पितृ विसर्जन पर गोंडा में उमड़ी भीड़, सुबह 9 बजे तक 10 हजार ने किया स्नान

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

plastic bag

प्लास्टिक में खाना खाने के होते है ये नुकसान

06/05/2026
petrol

102 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में आज के भाव

11/06/2021
Kejriwal will go to jail again: Yogendra Chandolia

केजरीवाल फिर जाएंगे जेल… , नतीजों के बीच बीजेपी नेता का बड़ा बयान

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version