अंतर्राष्ट्रीय

हिजबुल्ला के सैन्य ठिकानों को इजरायली सेना ने किया तबाह, IDF ने जारी किया Video

तेल अवीव। इस्राइली सेना (Israeli Army) की लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हिजबुल्ला (Hezbollah)  के शीर्ष नेतृत्व को खत्म करने के बाद अब इस्राइल, हिजबुल्ला (Hezbollah) के सैन्य ठिकानों को भी तबाह कर रहा है। अब इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्ला (Hezbollah) के भूमिगत सुरंगों के पूरे नेटवर्क को तबाह कर दिया है।

इस्राइली सेना (Israeli Army) ने इसका वीडियो भी जारी किया है। बता दें कि इन सुरंगों में हिजबुल्ला (Hezbollah) के हथियारों का जखीरा भी मिला था, जिसे भी इस्राइली सेना (Israeli Army)  ने तबाह कर दिया है।

इस्राइली सेना (Israeli Army)  ने सुरंग तबाह करने की कार्रवाई दक्षिणी लेबनान में की, यह इलाका हिजबुल्ला का गढ़ माना जाता है। सुरंगों को तबाह करने से हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे उत्तरी इस्राइल में भी भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। हिजबुल्ला के कई हथियार भी तबाह किए हैं। इनमें 130 रेडी को लॉन्च रॉकेट भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button