• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UN ने गाजा में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी की हत्या पर जताया दुख, भारत से माफी मांगी

Writer D by Writer D
15/05/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Colonel Vaibhav Anil Kale

Colonel Vaibhav Anil Kale

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजा। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने गाजा में भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी (Colonel Vaibhav Anil Kale) की हत्या पर दुख जताया और भारत से माफी मांगी। दरअसल भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी (Colonel Vaibhav Anil Kale) युद्धग्रस्त गाजा के राफा में सोमवार सुबह एक गाड़ी में सफर कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर पीछे से हमला हुआ, जिसमें पूर्व सैन्य अधिकारी (Former Indian Army Officer)  की मौत हो गई।

राफा में मारे गए कर्नल वैभव अनिल काले (Colonel Vaibhav Anil Kale) (46 वर्षीय) ने साल 2022 में सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी और फिलहाल वे संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी (United Nations Department of Safety and Security) के साथ सुरक्षा समन्वय अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे।

भारतीय सेना से साल 2022 में ही रिटायर हुए थे कर्नल वैभव अनिल काले (Colonel Vaibhav Anil Kale)

मी़डिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काले भारतीय सेना (Indian Army) में 11 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स (11 Jammu and Kashmir Rifles) की कमान संभाल चुके हैं। इस्राइल हमास युद्ध (Israel Hamas War) शुरू होने के बाद से यह संयुक्त राष्ट्र (UN)  से जुड़े पहले अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की मौत का मामला है। हमले में जॉर्डन की एक महिला भी घायल हुई हैं, जो कि काले के साथ संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के साथ काम कर रही थीं। संयुक्त राष्ट्र (UN)  का स्टाफ यूएन का चिन्ह लगी गाड़ी से राफा के यूरोपीय अस्पताल जा रहा था, उसी दौरान उनकी गाड़ी पर हमला हुआ।

इस्राइली सेना पर लगे हमले के आरोप

माना जा रहा है कि यह हमला इस्राइली सेना (Israeli Army) के टैंक ने किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने भी वैभव अनिल काले (Colonel Vaibhav Anil Kale) की मौत पर दुख जताया और भारत के योगदान की तारीफ की। हक ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह इस्राइली सेना (Israeli Army) की ओर से किया गया हमला हो सकता है।

गाजा में अभी यूएन (UN)  से जुड़े 71 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी काम कर रहे हैं। हक ने कहा कि हमला टैंक से किया गया और राफा में अभी टैंक सिर्फ इस्राइली सेना (Israeli Army) के पास ही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस्राइली सेना (Israeli Army) ने ही संयुक्त राष्ट्र (UN)  के वाहन पर हमला किया। गाजा में अब तक संयुक्त राष्ट्र (UN)  के 190 से ज्यादा कर्मचारी मारे जा चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की मौत का यह पहला मामला है।

Tags: # world newsColonel Vaibhav Anil Kalegaza warinternational News
Previous Post

कम नहीं हो रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, 30 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Next Post

फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

Writer D

Writer D

Related Posts

20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Earthquake
Main Slider

जापान में फिर प्रकृति का कहर! 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट

28/07/2026
18 US soldiers killed in Iran war
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर यू-टर्न! आलोचना के बाद पेंटागन ने अपडेट किया डेटाबेस

27/07/2026
The US bombed Iranian military bases.
अंतर्राष्ट्रीय

रुक नहीं रहे बाइडेन के फाइटर जेट्स! ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर भारी बमबारी

22/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के बीच ईरान में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

20/07/2026
Next Post
Facebook and Instagram down

फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बायोडीजल के उत्पादन, वितरण से संबंधित एड्वांस्ड वेब पोर्टल का विकास करेगी योगी सरकार

28/11/2023
cm yogi

किसानों से कहें ‘राम-राम’, अपराधियों का होगा ‘राम नाम सत्य’  : योगी

14/12/2020

कोरोना की तीसरी लहर: ब्रिटेन-US में 2 तो इंडोनेशिया में 3 गुना बढ़े नए केस, WHO ने जारी किया अलर्ट

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version