• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस फल से बनेगा आपकी ख़ूबसूरती का जरिया, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Writer D by Writer D
21/03/2026
in फैशन/शैली
0
papaya

Papaya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुदरत ने हमें एक से बढ़कर एक कुदरती चीज़ें तोहफे में दी हैं, जो न सिर्फ हमारी सेहत को फायदा पहुंचाती हैं, बल्कि त्वचा के लिए लाभदायक होती हैं। इन्हीं चीजों में से एक हैं पपीता (Papaya) जो ड्राई स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है और सेलुलर डैमेज से बचाने में भी मदद करता है। पपीता एंटीऑक्सीडेंट्स, एंज़ाइम्स और विटामिन-सी से भरा होता है, जो त्वचा के लिए बेहतरीन साबित होते हैं। पपीता नैचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। डेड स्किन सेल्स, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, ड्राई स्किन, डार्क सर्किल, मुंहासे सहित कई अन्य समस्याओं को दूर करने में पपीता मददगार साबित होता हैं। यह कह सकते हैं कि पपीता (Papaya)  आपकी ख़ूबसूरती का जरिया बनेगा। आज इस कड़ी में हम आपको पपीते को त्वचा पर इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं…

पपीता (Papaya) और संतरा

संतरे और पपीते (Papaya)  में विटामिन सी होता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन की रंगत पर फर्क दिखता है। इसके लिए आपको बस पपीता और संतरा चाहिए होगा। इसका पैक बनाने के लिए पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसमें संतरे का रस मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए रखें और फिर पानी से धोएं। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

पपीता (Papaya) और एलोवेरा

इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें दो चम्मच पके पपीते के पेस्ट को मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने चेहरे को नम हाथों से हल्के से रगड़ें और अंत में पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। डैमेज्ड स्किन को हील और रिस्टोर करता है।

पपीता (Papaya) और दही

1/2 कप पका पपीता, 1 बड़ा चम्मच पपीते के बीज, 2 टेबल स्पून दही, 2 चम्मच ताजा नींबू का रस और 1 चम्मच शहद, इन सभी सामग्री को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में मिला लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। गोल-गोल घुमाते हुए 10 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे न सिर्फ स्किन की अच्छी तरह सफाई होगी, बल्कि मॉइश्चराइज होगी और न्यूट्रीशन भी मिलेगा।

पपीता (Papaya)  और हल्दी

हल्दी में एंटी माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है। स्किन पर होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पपीता और हल्दी चाहिए। इसे बनाने के लिए पपीते को मैश करें और फिर इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। इसे चेहरे पर लगाएं फिर सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

पपीता (Papaya) और टमाटर

जिनकी कॉम्बिनेशन स्किन है या जो लोग स्किन टैनिंग से परेशान हैं, वो इस मास्क को आजमा सकते हैं। पके पपीते के चार क्यूब्स और एक टमाटर को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इस मास्क को अपने चेहरे पर मसाज करें फिर इसे पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें। सूखने पर पानी से अच्छी तरह धो लें। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है और स्किन टैन पर इफेक्टिवली काम करता है। इस मास्क को हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।

पपीता (Papaya) और खीरा

पके पपीते के टुकड़े, खीरे का गूदा, पके केले के टुकड़े और अंडे का सफेद भाग, इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मैश कर सॉफ्ट पेस्ट बनाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा और पपीता स्किन की सफाई करता है। केला और अंडे को एंटी एजिंग एलिमेंट माना जाता है। इससे न सिर्फ एक्ने और महीन रेखाएं दूर होती हैं, बल्कि रिंकल्स भी खत्म होते हैं।

Tags: benefits of papaya for skindiy papaya face packhomemade papaya face packnatural papaya face maskpapaya face pack for acnepapaya face pack for dry skinpapaya face pack for glowing skinpapaya face pack for skin rejuvenationpapaya face pack for skin whiteningpapaya face pack recipe
Previous Post

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये मजेदार टोस्ट

Next Post

मेकअप से बनाएं अपनी आंखों को खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Eye Makeup

मेकअप से बनाएं अपनी आंखों को खूबसूरत

यह भी पढ़ें

chinese citizens arrested

ED की बड़ी सफलता, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

17/01/2021
Unwanted Hair

अनचाहे बालों से इन आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति

31/07/2026
pm modi, cm dhami

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version