• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हस्तशिल्पियों के हुनर के ब्रांड अंबेसडर मोदी-योगी ने जीआई उत्पादों को दिलाया अंतरराष्ट्रीय बाज़ार

गुलाबी मीनाकारी से जुड़े हस्तशिल्पियों को दीपावली में लगभग 5 करोड़ से अधिक के ऑर्डर मिले

Writer D by Writer D
28/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Gulabi Meenakari

Gulabi Meenakari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी: देश की सदियों पुरानी हस्तशिल्प कला ग़ुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) के उत्पादों के आगे दीपावली में सोने- चांदी की चमक कम पड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जीआई और ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप देने के अपील की गई है। अब इसकी मांग भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में भी बढ़ गई है। दीपावली में उपहार देने के लिए गुलाबी मीनाकारी के प्रोडक्ट्स की मांग विदेशों से भी आ रही है। गुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) से जुड़े हस्तशिल्पियों को दीपावली में विदेश से आर्डर मिला है। कैलिफोर्निया, फ्रांस और दुबई आदि देशों से भी जीआई उत्पाद में शामिल गुलाबी मीनाकारी के आर्डर मिले हैं। दीपावली में लगभग 4 से 5 करोड़ से अधिक का आर्डर मिला है। इसके साथ ही गुलाबी मीनाकारी से जुड़े हस्तशिल्पियों को साल भर करोड़ों का आर्डर मिलता रहता है।

दीपावली में मिले हैं चार से पांच करोड़ के ऑर्डर

हस्तशिल्पियों के हुनर के ब्रांड अंबेसडर मोदी -योगी ने जीआई उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार दिलाया है। गुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) की मांग कॉरर्पोरेट जगत से लेकर विदेशों तक से हो रही है। नेशनल अवार्डी कुंज बिहारी ने बताया कि दीपावली में गणेश जी की मूर्तियों के ऑर्डर सर्वाधिक हैं। इसके अलावा मोर, हाथी, शंख, ऑर्नामेंट आदि की डिमांड भी ज्यादा है। सिर्फ दीपावली में ही देश और विदेश से गुलाबी मीनाकारी के शिल्पियों के पास लगभग 4 से 5 करोड़ का ऑर्डर है। इसके अलावा हस्तशिल्पियों को साल भर के लिए भी अच्छा आर्डर मिला है। सोने,चांदी और हीरे के काम के होने के कारण ग़ुलाबी मीनाकारी के उत्पाद की क़ीमत हजारों से लेकर लाखों तक होती है।

महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

हस्तशिल्पी बाबू सोनी, लोकेश सिंह बताते हैं कि कॉरपोरेट कंपनियां उपहार देने के लिए बल्क में आर्डर देती है। दीपावली के समय बाज़ार में ग़ुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) के उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसे पूरा करने मे महिलाओं और लड़कियों की ख़ास भूमिका होती है। पढ़ाई और घर के कामों के साथ महिलाएं हस्तकला कला के इस नायब हुनर से आत्मनिर्भर बन रही है। हस्तशिल्पी विजय कुमार ने बताया कि वे सरकार की मदद से गुलाबी मीनाकारी के क्राफ्ट को बढ़ाने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर चलने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम में महिलाओं को प्रशिक्षण देते रहते हैं।

कैलिफोर्निया के लोगों ने भी पहले ही कर दिया है ऑर्डर

कैलिफोर्निया में रहने वाली एनआरआई मधु गुप्ता का अपना स्टोर है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने भारत की हस्तशिल्प कला को पुनः विदेशों तक पहुंचा दिया है। गुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) जैसी सदियों पुरानी हस्तशिल्प कला की विदेशों में मांग बढ़ती जा रही है। दीपावली में गिफ्ट देने के लोग लिए इसे पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी डिमांड को देखते अपने स्टोर के लिए पहले ही आर्डर कर दिया था।

Tags: Gulabi meenakarivaranasi news
Previous Post

दीपोत्सव 2024: लाइव टेलीकास्ट के जरिए पूरी दुनिया देखेगी अयोध्या की भव्यता

Next Post

महाकुंभ पुलिस के आंख और कान बनेंगे युवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ पुलिस के आंख और कान बनेंगे युवा

यह भी पढ़ें

IGNOU ने जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ाया आगे

17/08/2020
Maha Kumbh

जो कहते हैं कि हम बटे पड़े हैं, वे आकर देखें- सारे घाट पटे पड़े हैंः स्वामी चिदानंद सरस्वती

14/01/2025
Rihana

रिहाना ने भगवान गणेश के पेनडेंट के साथ शेयर की टॉपलेस फोटो, हुई ट्रोल

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version