• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Prayagraj Shotout: दूसरे सिपाही ने भी तोड़ा दम, इलाज के दौरान हुई मौत

Writer D by Writer D
01/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज, लखनऊ
0
Prayagraj Shotout

Prayagraj Shotout

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज। उमेश पाल हत्यकांड (Prayagraj Shotout) में घायल दूसरे सिपाही राघवेंद्र की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम 5:45 बजे सिपाही राघवेंद्र की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

उमेश पाल को बचाने में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी तो दूसरे सिपाही का लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन आज पीजीआई निदेशक आरके धीमान ने की सिपाही की मौत की पुष्टि कर दी गई है।

क्या है मामला?

BSP के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी को बम और गोली से हमला किया गया। इस हमले में उमेश पाल की मौत हो गई थी। उसकी सुरक्षा में दो गनर भी लगे थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा गनर अस्पताल में भर्ती थे। जिन्होंने कि आज दम तोड़ दिया। यानी कि इस घटना में तीन लोगों पर फायरिंग की गई और तीनों की ही मौत हो गई है।

कोर्ट से वापस आने के बाद अपने घर के पास जैसे ही उमेश पाल पहुंचे, वैसे ही बदमाशों ने पहले तो उनकी कार पर गोलियों से हमला कर दिया। फिर जब वह कार से निकल कर अपने घर की ओर भागे तो उनके पीछे बम से भी हमला किया।

2005 में राजू पाल की हुई थी हत्या

बता दें कि प्रयागराज में 25 जनवरी 2005 को बीच सड़क पर बीएसपी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। उसी हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी को जानलेवा हमला हुआ। पहले उमेश पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उनकी मौत हो गई। इस हमले में उमेश पाल को गोली और बम लगे थे।

इस हत्याकांड के आरोप बाहुबली अतीक अहमद पर लगे। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को लेकर यूपी सरकार चौतरफा एक्शन में है। एक तरफ शूटर्स को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। दूसरी तरफ अतीक अहमद के गुर्गों पर बुलडोजर एक्शन चालू है। प्रयागराज में उस मकान को ध्वस्त कर दिया गया, जहां अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता रहा करती थी और 24 फरवरी के हत्याकांड के बाद जिस मकान में शूटर्स पहुंचे थे।

प्रयागराज शूटआउट: अतीक के करीबी घर पर गरजा बुलडोजर, मिली विदेशी बंदूक

उल्लेखनीय है कि अब इस हत्याकांड के तार मुख्तार अंसारी से भी जुड़ रहे हैं। कारण, यूपी एसटीएफ ने अंसारी के शूटर बृजेश सोनकर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

Tags: Lucknow NewsPrayagraj Shotoutpryagraj newsumesh pal murder case
Previous Post

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Next Post

प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
AK Sharma

प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Auraiya DM Sunil Kumar Verma

वृद्धाश्रम पहुंचे DM, कहा- बुजुर्गों की एक मुस्कान आपके जीवन में मुस्कान अवश्य लाएगी

13/02/2021
arrested

25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

17/11/2021
CM Yogi

सीएम ने जताई उम्मीद, हार की हताशा से परेशान विपक्ष सदन पर नहीं उतारेगा खुन्नस

18/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version