• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज शूटआउट: अतीक के करीबी घर पर गरजा बुलडोजर, मिली विदेशी बंदूक

Writer D by Writer D
01/03/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। संगम नगरी में अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के करीबियों पर पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गयी है। बुधवार को अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और घर के बगल में रहने वाले खालिद जफर (Khalid Zafar) की अवैध सम्पत्ति पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरज रहा है। इस दौरान आसपास का रास्ता पुलिस ने बंद कर रखा है।

कार्रवाई के दौरान खालिद के घर से दो विदेशी बंदूक और एक तलवार बरामद हुई है। बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों बंदूक लाइसेंसी है या अवैध रुप से बिना लाइसेंस के रखी गई है। चकिया में दो मंजिला इमारत में ही उमेश पाल की हत्या के बाद शूटर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता से मिलने आए थे और मिलने के बाद फरार हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि उप्र के जनपद प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder Case) के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि हम माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। उनके इस बयान का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। बुलडोजर की पहली कार्रवाई अतीक के करीबी और बिल्डर खालिद जफर के घर पर हुई है। बताया जा रहा है कि खालिद जफर ने उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटर को थोड़ी देर के लिए अपने घर पर पनाह दी थी। इससे जफर पुलिस के निशाने पर आया और बुधवार को उसके अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है।

प्रयागराज शूटआउट : अतीक के करीबी खालिद जफर के घर पर गरजा बुलडोजर

पुलिस की जांच में बताया जा रहा है कि उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की हत्या के बाद शूटर यहीं पर आए थे, जहां उनकी मुलाकात माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से हुई थी और इसके बाद सभी शूटर यहीं से फरार हो गए थे, जिन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जबकि एक आरोपी अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

उमेश पाल हत्याकांड: Eat-On रेस्टोरेंट का मालिक गिरफ्तार, अतीक का करीबी है नफीस

प्रयागराज में अतीक के गुर्गों पर एक तरफ जहां बुलडोजर गरज रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की एक टीम ने लखनऊ के महानगर में यूनिवर्सल अपार्टमेंट में पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के फ्लैट पर छापा मारा। अतीक के फ्लैट नम्बर 202 पर ताला लगा था। उमेश पाल की हत्या के बाद शूटरों के इसी अपार्टमेंट में रुकने की बात सामने आई थी। पुलिस ने यहां पार्किंग में खड़ी अतीक अहमद की लैंड क्रूजर और मर्सिडीज कब्जे में ले लिया है। दोनों ही गाड़ियों की नम्बर प्लेट दूसरों प्रांतों की हैं, इससे साफ हो रहा है कि माफिया का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और गुर्गों को भागने में इन्हीें वाहनों का प्रयोग किया जाता था।

फ्लैट में एक हफ्ते पहले देखा गया था मुख्य आरोपी असद

उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder Case) का मुख्य आरोपी असद अहमद है। असद को आखिरी बार हफ्ता भर पहले लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में देखा गया था और उसके साथ रहने वाले लोग 24 तारीख की शाम से यहां से गायब हैं। अपार्टमेंट के आस पड़ोस के लोगों से असद और उनके किसी भी आदमी की कोई बातचीत नहीं थी। यह लोग यहां महीने में लगभग 15 दिन ही रहा करते थे। असद की तलाश में एसटीएफ जुटी है।पुलिस असद के परिचितों और मददगारों की कुंडली खंगाल रही है।

Tags: Atiq AhmedPrayagraj Newsumesh pal murder caseup news
Previous Post

Ayush Scam: STF की बड़ी कार्रवाई, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर गिरफ्तार

Next Post

प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक माजरों का हो चुका है विधुतीकरण: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
AK Sharma

प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक माजरों का हो चुका है विधुतीकरण: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Yogi wishes Sant Ravidas Jayanti

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

15/02/2022
indo-nepal border

दीपावली के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

04/11/2021
gorakhpur become garment hub

रेडीमेड गारमेंट्स का हब बनने की ओर बढ़ा गोरखपुर, बढ़ी उद्यमियों की दिलचस्पी

15/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version