• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपपर्व पर मुख्यमंत्री की अगवानी को उत्साहित है वनटांगिया समुदाय

Writer D by Writer D
30/10/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। दीपपर्व पर अपने तारणहार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगवानी को वनटांगिया (Vantangiya) समुदाय के लोग बेकरार है। सीएम योगी के स्वागत को लेकर कुसम्ही जंगल के बीच बसे जंगल तिकोनिया नंबर तीन गांव में उत्सवी उल्लास छाया हुआ है। योगी गुरुवार को यहां वनवासियों के साथ दीपावली मनाएंगे। साथ ही जिले की 74 ग्राम पंचायतों को 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली उपहार भी देंगे।

करीब सौ साल तक उपेक्षा का दंश झेलने को अभिशप्त रहे वनटांगिया (Vantangiya) गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन को अब अति विशिष्ट गांव के रूप में जाना जाता है। इसकी वजह है 2017 से ही मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) द्वारा इस गांव में दीपोत्सव मनाना। योगी यहां वर्ष 2009 से ही बतौर सांसद यहां दीपावली मनाते रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने खुद द्वारा शुरू की गई परंपरा में रुकावट नहीं आने दी है। बतौर मुख्यमंत्री वह गुरुवार को लगातार आठवीं बार वनटांगियों (Vantangiya) के साथ दीपावली की खुशियां साझा बांटेंगे। उल्लेखनीय है योगी के कदम पड़ने के साथ ही वनटांगियों की बदहाली खुशहाली में बदलती चली गई। बतौर सांसद उन्होंने लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए लड़कर 2010 में अपने स्थान पर बने रहने का अधिकार पत्र दिलाया। 2017 में मुख्यमंत्री (CM Yogi) बने तो वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उन्हें शासन प्रदत्त सभी सुविधाओं का हकदार बना दिया। उन्होंने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, जैसे संसाधनों के साथ ही यहां रहने वालों को जनहित की सभी योजनाओं से आच्छादित कर दिया है। वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने बुधवार तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तो गांव के लोग भी उमंग-तरंग के साथ स्वागत को तैयार हैं।

वनटांगिया गांव में दीपोत्सव पर जिले को 185 करोड़ का दीपावली गिफ्ट देंगे सीएम

गुरुवार को जंगल तिकोनिया नंबर तीन में वनटांगिया दीपोत्सव मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जिले की 74 ग्राम पंचायतों को 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली गिफ्ट भी देंगे। सीएम यहां सीएम योगी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा 150.35 करोड़ रुपये की लागत से जंगल तिकोनिया नंबर तीन समेत 42 गांवों में उपलब्ध कराई गई पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह 32 ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से 34.66 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

Next Post

सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का किया निर्माण: सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का किया निर्माण: सैनी

यह भी पढ़ें

haircut

जानें पतले बालों पर कौन सा हेयर कट लगेगा सबसे बेस्ट

19/06/2021
ट्रेन से कटकर तीन दोस्तों की मौत

ट्रैक पर बैठ ईयरफोन लगाकर यू-ट्यूब वीडियो देख रहे थे 3 दोस्त, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

24/07/2020
Uttar Pradesh Public Service Commission

संतोष कुमार श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version