BusinessMain Slider
दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, आम आदमी की रसोई में लगी आग
दिवाली के अगले दिन यानी नवंबर 2024 की पहली तारीख (1 November 2024) को लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। LPG सिलेंडर 62 रुपए तक महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर की गयी है। जिसका लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है।
दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं। इसी कड़ी में 1 नवंबर को कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महानगरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा दाम
दिल्ली: 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये
कोलकाता: 1850.50 रुपये से बढ़ाकर 1911.50 रुपये
मुंबई: 1692.50 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये
चेन्नई: 1903 रुपये से बढ़ाकर 1964 रुपये




