• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल: नायब सैनी

Writer D by Writer D
01/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। हरियाणा आज कहीं आगे पहुंच चुका है, चाहे प्रदेश की आर्थिक स्थिति हो, औद्योगिक प्रगति हो या फिर समाज को सेवाएं देने की बात हो, हरियाणा ने अपना परचम लहराया है। हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर नॉन स्टॉप आगे बढ़ता रहेगा।

आज जारी एक संदेश में नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि हरियाणा वीर जवानों, मेहनतकश किसानों और खिलाड़ियों की धरा है। हमारे जवान, किसान और खिलाड़ी राज्य की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारी डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ हरियाणा एक–हरियाणवी एक की भावना से काम किया है और राज्य के विकास को चरम पर पहुंचाया।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे और इस यात्रा में हरियाणा अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने हरियाणावासियों से अपील की कि वे हरियाणा को भविष्य में भी नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में अपना योगदान दें ताकि प्रदेश और अधिक खुशहाल और समृद्ध बने।

बीच मैच में ‘माई नेम इज लखन’ गाने पर थिरके विराट कोहली, देखें वीडियो

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कहा कि 1 नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग होकर जब हरियाणा अलग राज्य बना था तो उस समय संसाधन सीमित थे जबकि आज हरियाणा विकास व उन्नति के मामले में कहीं आगे निकल चुका है। हरियाणा ने कृषि के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। इतना ही नहीं, खेलों के क्षेत्र में पूरी दुनिया में हरियाणा का डंका बज रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक लाते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार हरियाणा में विकास की गति में और तीव्रता लाएगी ताकि लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाया जा सके। हम हरियाणा को विकास की दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगें। इन्फ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से नई-नई परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Tags: CM Nayab Singh Sainiharyana dayHaryana newsNational news
Previous Post

बीच मैच में ‘माई नेम इज लखन’ गाने पर थिरके विराट कोहली, देखें वीडियो

Next Post

नायब सिंह सैनी बोले- संकल्प पत्र के वादों को हूबहू धरातल पर पूरा करेगी राज्य सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

नायब सिंह सैनी बोले- संकल्प पत्र के वादों को हूबहू धरातल पर पूरा करेगी राज्य सरकार

यह भी पढ़ें

Murder

पूर्व प्रधान की गला काटकर निर्मम हत्या

16/11/2022
चिटफंड कंपनी घोटाला

चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला, कंपनी के डायरेक्टर और टॉप लीडर गिरफ्तार

06/09/2020
Loot

सर्राफा की दुकान से लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

02/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version