• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिदानियों की याद में रोशनी से नहाया भीम सरोवर

Writer D by Writer D
01/11/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। दीपावली के अगले दिन शुक्रवार को शहीदों की याद में गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर रोशनी से नहा उठा। यूं लगा मानो दीपकों की लौ देश के लिए प्राणों को न्योछावर कर देने वाले बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रही हो। मंदिर के भीम सरोवर क्षेत्र में पहला दीपक मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर अमर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अवसर था शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा भीम सरोवर के समीप दीप जलाकर और मुक्ताकाशी मंच पर शहीदों के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के साथ ही परिसर 11000 दीपों की आभा से जगमग हो उठा। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित दीयों की जगमग अद्भुत लग रही थी।

दीपों के प्रज्ज्वलित होने के बाद मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित गीतों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने जोश का संचार कर दिया। डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शहीदों की याद में कार्यक्रम का शुभारम्भ संदीप पांडेय की टीम ने गणेश वंदना से की। तत्पश्चात् श्रुति कसौधन ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की प्रस्तुति से पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सात्विका ने बहुत ही भावपूर्ण देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।

डॉ. बिबेक देबरॉय का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति : योगी आदित्यनाथ

सारिका राय के निर्देशन में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट देशभक्ति समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई। वीर सेन सूफी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत पर सभी लोग झूम उठे। विकास मिश्रा की भजन प्रस्तुति भी सराहनीय रही। संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को ‘भाई’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक ध्रुव श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, राकेश मोहन एवं पूनम सिंह द्वारा भगवान राम की प्रतिमा भेंट की गई।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

सीएम ने दीपावली पर उपलब्धियां गिनाईं, विकसित राजस्थान के विज़न को किया प्रस्तुत

Next Post

दुआ पादुकोण सिंह नाम है रणवीर की लाड़ली का नाम, दीपिका ने दिखाई पहली झलक

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
Dua

दुआ पादुकोण सिंह नाम है रणवीर की लाड़ली का नाम, दीपिका ने दिखाई पहली झलक

यह भी पढ़ें

Bedroom

घर के मुखिया के लिए कहां पर हो बेडरूम

14/04/2025
Suicide

मानसिक बीमारी से परेशान युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

24/03/2021
मनोज तिवारी Manoj Tiwari

बिहार चुनाव : भाजपा सांसद मनोज तिवारी बाल-बाल बचे, हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version