• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लव, लैंड और थूक, जिहाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
02/11/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि लव, लैंड और थूक, जिहाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त वार्निंग देते हुए कहा कि जिहादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। चेताया कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बनबसा एनएचपीसी में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

एनएचपीसी में शुक्रवार अपराह्न आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। आज भारतीय सेना में सर्जिकल स्ट्राइक करने का माद्दा है।

भारतीय सैनिक देश के दुश्मन को घर में घुसकर मारने में सक्षम हैं। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारतीय सीमाएं चारों तरफ से सुरक्षित हैं। आज पाकिस्तान की हिम्मत भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की नहीं है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा सरकार ने शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली धनराशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है। कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी सैनिक समाज के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र यूसीसी कानून लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने लैंसडौन में सेना के जवानों और बनबसा में एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस, सीआईएसएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग के साथ दीवाली मनाई। लैंसडौन में उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की।

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की कई कल्याणकारी योजनाएं सैनिकों के हित को ध्यान में रखते हुए बनी है। इस दौरान लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल आदि मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का शुभारंभ, होंगे ये खास आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Next Post
Pushkar Mela

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का शुभारंभ, होंगे ये खास आयोजन

यह भी पढ़ें

सोनू पंजाबन

नाबालिग से जिस्मफरोशी का काम करवाने पर सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद

22/07/2020
Terrorist Attack

आतंकवादी हमले में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो

08/02/2024

जिले के आसमान में गूंजी चिनूक की दहाड़, हैवी गन के साथ भरी उड़ान

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version