• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पूजा के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का है बहुत महत्व, दूर हो जाएंगे कुंडली से ग्रह दोष

Writer D by Writer D
25/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chhath Puja

Chhath Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष कि षष्ठी तिथि हैं जिसे छठ पूजा (Chhath Puja) के रूप में जाना जाता हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, छठ पूजा में होने वाली छठी मैया भगवान ब्रह्माजी की मानस पुत्री और सूर्यदेव (Surya Dev) की बहन हैं। इन्हीं मैया को प्रसन्न करने के लिए छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। आज के दिन छठ मैया की पूजा के साथ ही सूर्य का पूजन भी किया जाता हैं।

यदि आप पर कोई ग्रह दोष है तो सूर्यदेव की पूजा नियमित रूप से करने से ग्रह दोष दूर होता है। छठ पूजा (Chhath Puja) के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का बहुत महत्व होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सूर्यदेव (Surya Dev) की पूजा करने की पूर्ण विधि के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे ग्रह दोष से मुक्ति होगी।

इस विधि से करें सूर्यदेव (Surya Dev) की पूजा

– सूर्य पूजन के लिए तांबे की थाली और तांबे के कलश का उपयोग करें।
– अब आप लाल चंदन, लाल फूल और एक दीपक लें।
– कलश में जल लेकर उसमें एक चुटकी लाल चंदन पाउडर मिला लें। साथ ही कलश में लाल फूल भी डाल लें। अब थाली में दीपक और कलश रख लें।
– अब ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते हुए सूर्य को प्रणाम करें। कलश से सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। सूर्य मंत्र का जप करते रहें।
– इस प्रकार से सूर्य को जल चढ़ाना सूर्य को अर्घ्य प्रदान करना कहलाता है।
– ॐ सूर्याय नमः अर्घ्य समर्पयामि कहते हुए पूरा जल समर्पित कर दें।
– अर्घ्य समर्पित करते समय नजरें कलश के जल की धारा की ओर रखें। जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिम्ब एक बिन्दु के रूप में जल की धारा में दिखाई देगा। सूर्य को अर्घ्य समर्पित करते समय दोनों भुजाओं को इतना ऊपर उठाएं कि जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई दे।
– फिर सूर्य देव की आरती करें। सात प्रदक्षिणा करें व हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

 

इन उपायों से होगी ग्रह दोष से मुक्ति

– यदि आप ग्रह दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सूर्य देव से संबंधित इन उपायों को करें-
– कार्तिक मास कि षष्ठी यानि छठ पर्व के दिन गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है।
– अगर सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो तो पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। ये उपाय करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
– छठ पर्व पर तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से कुंडली में स्थित सूर्य दोष कम होता है।
– यदि लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर दान देंगे तो जातक की हर इच्छा पूरी होगी।
– छठ पर्व की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद पूर्व दिशा में मुख करके कुश के आसन पर बैठें। – अपने सामने चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाएं और उसके ऊपर सूर्यदेव का चित्र या प्रतिमा स्थापित करें।
– इसके बाद सूर्यदेव की पंचोपचार पूजा करें और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद लाल चंदन की माला से ऊं भास्कराय नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी।

Tags: Chhath PujaChhath Puja Datechhath puja importanceChhath Puja totkeChhath Puja upaayChhath puja Vrat
Previous Post

छठ महापर्व पर अलग-अलग तरह के बनाएं ठेकुआ, सब करेंगे तारीफ

Next Post

छठ पूजा के दौरान ऐसे लोग रखें इन बातों का ध्यान, आस्था के साथ बनी रहेगी सेहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Next Post
chhath puja

छठ पूजा के दौरान ऐसे लोग रखें इन बातों का ध्यान, आस्था के साथ बनी रहेगी सेहत

यह भी पढ़ें

Shot

पिता ने बेटे को मारी गोली, गंभीर

05/02/2023
up jee

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में पंजीकरण आज भी

05/10/2020
कोरोना

ललितपुर : डिप्टी सीएमओ समेत जिले में 41 कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 931

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version