• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Writer D by Writer D
05/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है। हत्या के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए हैं। हालांकि यह घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के मझोला में स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। घटना के वक्त प्रिंसिपल शबाबुल पैदल ही स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह नौ बजे हुई है। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मझोला थाने के लकड़ी क्षेत्र की है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल शबाबुल (Principal Shababul) भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल में पढ़ाते थे। मंगलवार को रोजाना की तरह ही प्रिंसिपल शबाबुल पैदल स्कूल के लिए जा रहे थे। स्कूल से महज 50 मीटर दूर बाइक पर आए दो बदमाशों ने प्रिंसिपल को गोली मार दी।

UP मदरसा एक्ट पर ‘सुप्रीम’ फैसला, हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए दी मान्यता

सिर में गोली लगते ही शबाबुल मुंह के बल सड़क पर गिर गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोग आनन-फानन प्रिंसिपल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कुछ माह पहले स्कूल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें छात्र के परिवार ने प्रिसिंपल शबाबुल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। प्रिंसिपल को गोली मारने वालों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं। एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने बताया कि पुलिस औए एसओजी (SOG) हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

Tags: crime newsMoradabad newsup news
Previous Post

UP मदरसा एक्ट पर ‘सुप्रीम’ फैसला, हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए दी मान्यता

Next Post

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली महिला बॉक्सर निकली पुरुष, इमान खलीफ पर चौंकाने वाला खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Iman Khalif

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली महिला बॉक्सर निकली पुरुष, इमान खलीफ पर चौंकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

30/01/2025
ranveer prasad

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1019 नावें तथा 339 मेडिकल टीमें लगायी गयी : प्रसाद

07/08/2021
massive fire

नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, दम घुटने से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version