• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को न करना पड़े किसी भी समस्या का सामना: एके शर्मा

Writer D by Writer D
05/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, राजनीति
0
AK Sharma inspected the preparations for Chhath festival in Barabanki

AK Sharma inspected the preparations for Chhath festival in Barabanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे बाराबंकी जनपद पहुंचकर वहां पर विभिन्न क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों और छठ पर्व (Chhath Puja) को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीयवासियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं की हकीकत जानी और निकाय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में और तेजी लाने तथा नगर के व्यवस्थापन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  आज बाराबंकी के नवाबगंज नगर पालिका परिषद के पीर बटावन वार्ड स्थित नागेश्वरनाथ तालाब में छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया और क्षेत्र की चेयरमैन तथा अधिशाषी अधिकारी को छठ पूजा स्थलों की बेहतर व्यवस्था बनाने, लाइटिंग कराने के निर्देश दिए। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। पूजा स्थलों में अर्पण कलश बनाने, साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था कराने को कहा।

मंत्री (AK Sharma) वार्ड में स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान महादेव और हनुमान मंदिर में हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने छठ पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी श्रद्धालुओं से स्वच्छ, सुरक्षित, जीरो वेस्ट, प्लास्टिक मुक्त छठ पर्व मनाने की अपील की।

AK Sharma

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि बाराबंकी जनपद में 10 स्थानों पर छठ पूजा स्थलों की व्यवस्था की जा रही है। आज से शुरू हो रहे और 08 नवंबर तक चलने वाले छठ पूजा महापर्व पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। छठ पूजा आस्था का महापर्व है, लाखों श्रद्धालु अपनी मुरादें पूरी करने के लिए सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ मानते हैं। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने छठ पर्व पर छठ पूजा स्थलों में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

घाटों को नो प्लास्टिक जोन व छठ पूजा को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाया जाये

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने छठ घाटों व मार्गों में श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिले, उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पूजा घाटों में साफ़ सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। सिंगल प्लास्टिक का प्रयोग न हो, घाटों में इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। कूड़ा कचरा इधर-उधर न फैले पूजा स्थलों में डस्टबिन रखवाए जाय। पूजा सामग्री जल में प्रवाहित न हो, इसके लिए पूजा स्थलों में अर्पण कलश बनाए जाएं। छठ पूजा स्थलों व मार्गों पर मच्छरों, डेंगू से बचाव के लिए साफ सफाई के साथ फागिंग कराए, चूने का छिड़काव करें। पूजा सामग्री और कूड़े के निपटान के लिए उचित प्रबंध भी किया जाए। सभी पूजा स्थलों में जीरो वेस्ट पर्व मनाने के लिए उचित व्यवस्था किया जाए। श्रद्धालुओ के लिए पूजा स्थलों के पास शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु टैंकरों की व्यवस्था रहें। पूजा स्थलों पर में गंदगी न हो, मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था रहे। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसके लिए घाटों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। घाटों और मार्गों में स्थानीय पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था रहे। वाहनों के लिए पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। निर्धारित स्थानों पर जाने वह व्यवस्थाओं के उपयोग संबंधी साइनेज भी लगाए जाएं।

AK Sharma

शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि छठ पूजा घाटों और मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहे। पूजा घाटों को जाने वाले मार्गों को व्यवस्थित कराए। मार्गो में साफ सफाई की उचित व्यवस्था रहे। छठ पूजा स्थलों और मार्गो में एलईडी लाइट, हाईमास्ट और झालर का प्रयोग कर लाइटिंग भी कराए। सभी छठ सफाई कर्मी, मशीनों, कार्मिकों व अधिकारियों की तैनाती रहे, सभी अपनी जिम्मेदारी को मुस्तैदी के साथ करें।

छठ पूजा आस्था का महापर्व, नहीं होगी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी

उन्होंने (AK Sharma) नगर की साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली, खड़ंजे,सड़कों, डेंगू, चिकुनगुनिया व मच्छर जनित बीमारियों, संचारी रोगों को हकीकत जानी और लोगों को नगर की साफ सफाई रखने और डेंगू व अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर साफ़ और स्वच्छ रहेगा, तो लोगों को बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक कराने तथा नगर की नियमित साफ सफाई कराने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बाराबंकी की नवाबगंज नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शीला वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, एडीएम अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला, नागेश्वर नाथ वार्ड के सभासद ताज बाबा राईन, मुख्तार अहमद, ताम्र ध्वजानंद, सुशील गुप्ता, संजय जयसवाल, बृजेश यादव, शरीक हुसैन, मण्डल कार्यक्रम प्रबंधक अयोध्या वैभव पांडेय के साथ अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Tags: ak sharmabarabanki newsChhath Pujaup news
Previous Post

भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसानों को मिलेंगी बड़ी सौगातें

Next Post

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन, छठ व्रत के पहले दिन ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Sharda Sinha

'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा का निधन, छठ व्रत के पहले दिन ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

Hashish

तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार, 15 करोड़ की मॉरफीन बरामद

02/06/2021
भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन Corona's new strains in India

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमितों संख्या 29 पहुंची

01/01/2021

सुशांत सिंह राजपूत मामले में करण पटेल ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version