• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Splitsvilla फेम एक्टर नितिन चौहान का निधन, मौत पर सस्पेंस बरकरार

Writer D by Writer D
08/11/2024
in मनोरंजन
0
Nitin Chauhan

Nitin Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्प्लिट्सविला सीजन 5 के रनर अप नितिन चौहान (Nitin Chauhan) का निधन हो गया है। 35 साल के नितिन ने गुरुवार 7 नवंबर की शाम को यानी अपने जन्मदिन से महज 4 दिन पहले आखिरी सांस ली। दिल्ली के रहने वाले नितिन एक्टिंग में अपना नसीब आजमाने मुंबई आए थे। बिंदास चैनल पर ऑन एयर हुए रियलिटी शो ‘दादागिरी’ सीजन 2 के वो विनर थे। ‘दादागिरी’ के बाद उन्होंने डीडी नेशनल पर जिंदगी डॉट कॉम नाम के सीरियल में काम किया था। लेकिन साल 2012 के एमटीवी के स्प्लिट्सविला में शामिल होने के बाद नितिन को वो फेम मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

अली गोनी और पारस छाबड़ा के साथ स्प्लिट्सविला में शामिल होने वाले नितिन (Nitin Chauhan) इस शो के रनर अप रहे हैं। फाइनल राउंड में उन्हें पारस छाबड़ा से हारना पड़ा था। स्प्लिट्सविला के बाद उन्होंने गुमराह, क्राइम पेट्रोल, फ्रेंड्स कंडीशन अप्लाय, सावधान इंडिया जैसे कई शो में काम किया। साल 2021 में सोनी सब टीवी पर ऑन एयर हुआ ‘तेरा यार हूं मैं’ नितिन का आखिरी सीरियल था।

नितिन (Nitin Chauhan) की को-स्टार विभूति ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में ये दावा किया है कि नितिन ने आत्महत्या की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नितिन के साथ फोटो शेयर करते हुए विभूति ने लिखा है कि आपकी आत्मा को शांति मिले, मैं बहुत शॉक में हूं और मुझे बहुत दुख भी है, काश आपके पास इस मुश्किल समय का सामना करने की ताकत होती, काश आपकी बॉडी की तरह आप मेंटली स्ट्रांग होते।

नितिन चौहान (Nitin Chauhan) की आत्महत्या को लेकर उनके परिवार या पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल नितिन के माता-पिता मुंबई में हैं और वो अपने बेटे का पार्थिव शरीर मुंबई से अपने गांव अलीगढ़ लेकर जाएंगे।

इस बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, बोले- मैंने कभी…

भले ही नितिन (Nitin Chauhan)  के मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई हो, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से नितिन काम को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे। मेहनत करने के बावजूद जो उन्हें चाहिए था, वैसा काम उन्हें मिल नहीं पा रहा था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग की वजह से मॉडलिंग असाइनमेंट भी मिलना बंद हो गया था। कई बार अपने दोस्तों के साथ की गई बातचीत में नितिन ने ये बताया भी था कि कई बार एक्टिंग असाइनमेंट के दौरान उनसे उनके फॉलोअर्स पूछे जाते हैं और कम फॉलोअर्स की वजह से उन्हें काम नहीं मिलता। इस बीच उन्होंने कुछ बिजनेस करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उसमें भी उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई।

Tags: crime petrolNitin Chauhanspiltvillatv gossips
Previous Post

‘अगले चुनाव में तय है ट्रूडो की विदाई..’, कनाडा के पीएम को लेकर एलन मस्क का बड़ा बयान

Next Post

J-K विधानसभा में पांचवें दिन भी हंगामा, विधायकों के बीच झड़प; मार्शल ने खुर्शीद शेख को निकाला बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Next Post
Ruckus continues in J&K assembly over Article 370

J-K विधानसभा में पांचवें दिन भी हंगामा, विधायकों के बीच झड़प; मार्शल ने खुर्शीद शेख को निकाला बाहर

यह भी पढ़ें

Merrut District Jail

इस जेल में बंद कैदियों के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने की पहल

05/08/2023
horoscope

29 अक्टूबर राशिफल: इन जातकों के घर आज होगा धन आगमन

29/10/2022
murder

युवक की घर से बुलाकर निर्मम हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा

29/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version