• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई… ‘ मीरापुर में अखिलेश पर गरजे सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां दिखे सपाई… वहां बिटिया घबराई।

सपा पर हमला करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, ‘मैं यहां भाषण कर रहा था कि तब तक पब्लिक से नया नारा आ रहा था। वो कह रहा था कि 12 से 17 के बीच में एक नारा चलता था, और वो नारा होता था कि जिस पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई… और आज मैं कह सकता हूं कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। आपने देखा होगा उनके कारनामों को देखा होगा। आपने अयोध्या, कन्नौज में देखा होग… ये नया ब्रांड है समाजवादी पार्टी का। इनको लोकलाज नहीं है। ये आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग हैं।’

देश की अखंडता और एकता को चुनौती दे रहे हैं सपा-कांग्रेस

कांग्रेस और सपा को निशाने पर लेते हुए योगी (CM Yogi) ने कहा, ‘आपने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंदर देखा होगा जिस प्रस्ताव में उन्होंने कहा है कि कश्मीर में 370 को फिर से बहाल करेंगे। यानि आतंकवाद की जो जड़ है 370, उसको फिर से लाएंगे। जिसे 5 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने हमेशा के लिए समाप्त कर दिया था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के इस प्रस्ताव पर पर उनका क्या रूख है, उनका मुंह क्यों बंद है? ये फिलिस्तीन के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग, पाकिस्तान के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर मौन क्यों बैठे हैं। ये देश के अखंडता और एकता को चुनौती देने वाली स्थिति है। कोई भी भारतीय इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।’

‘प्रमोद महाजन की हत्या एक बड़ी साजिश’, बेटी पूनम का सनसनीखेज दावा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा हो या कांग्रेस ये राष्ट्रीय एकता के साथ खिलवाड़ कर रही है अपने सियासी स्वार्थों के लिए। इन्होंने झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह करने का काम किया था। उस समय उन्होंने संविधान और आरक्षण के बारे में झूठ बोलकर गुमराह करने का काम किया था।

सपा नहीं चाहती थी कि उपचुनाव की तारीख हटे: सीएम योगी (CM Yogi)

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं, वहां विश्राम करते हैं। हम निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने गंगा स्नान का सम्मान किया और उपचुनाव की तारीख को हटाया। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं चाहती है। इन्होंने खटाखट के नाम पर जनता को गुमराह किया। इनके खटाखट का नाम मिला क्या? अब दोनों में खटपट शुरू हो गई। अवसर है अब इस समाजवादी पार्टी को सफाचट करने का।

Tags: cm yogiMuzaffarnagar Newsup by electionsup news
Previous Post

‘प्रमोद महाजन की हत्या एक बड़ी साजिश’, बेटी पूनम का सनसनीखेज दावा

Next Post

अब बुटीक सेंटर्स पर पुरुष टेलर नहीं लेंगे महिलाओं के कपड़ों का माप, यूपी में आदेश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Boutique

अब बुटीक सेंटर्स पर पुरुष टेलर नहीं लेंगे महिलाओं के कपड़ों का माप, यूपी में आदेश जारी

यह भी पढ़ें

Mayawati

यूपीटीईटी पेपर लीक मामले की हो उच्च स्तरीय जांच : मायावती

28/11/2021
Meera Singh

मत्स्य पालन में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मीरा सिंह, अपने साथ 10 अधिक लोगों को दे रही रोजगार

23/09/2025

पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाएंगे ये पत्ते

11/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version