• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मतदान से पहले झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मामला

Writer D by Writer D
12/11/2024
in क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Raid

Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ (Bangladeshi Infiltration) मुद्दा छाया हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान जैसे भाजपा के दिग्गज नेता इस मुद्दे को उठा चुके हैं। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी घुसपैठ कराने के मामले में जांच शुरू कर दी है। ये छापेमारी झारखंड में वोटिंग से एक दिन पहले हो रही है। एजेंसी ने इस मामले को मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से जांच के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर छापेमारी की है।

ED की छापेमारी मंगलवार को सुबह-सुबह शुरू हुई, जिसमें और भी लिंक व वित्तीय रिकॉर्ड उजागर होने की उम्मीद है। वहीं, ED ने रांची में दर्ज बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले को भी अपने हाथ में ले लिया है। झारखंड के रांची के बरियातू पुलिस स्टेशन में इस साल 6 जून को कथित बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले को ED ने अपने हाथ में ले लिया है। ईडी से उम्मीद है कि वह इस मामले से जुड़े वित्तीय और लॉजिस्टिक नेटवर्क की आगे जांच करेगी।

प्रवर्तन निदेशालय ने बांग्लादेशी घुसपैठ (Bangladeshi Infiltration) को लेकर सितंबर में पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था। एजेंसी ने अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का भी ऐंगल सामने आने के बाद जांच शुरू की थी।

उसे जानकारी मिली थी कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी महिलाओं को झारखंड में भेजा गया है और इसके पीछे पैसों का भी लेनदेन है। इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी और भाजपा के अन्य नेता झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) पर घुसपैठ कराने का आरोप लगाते रहे हैं।

शाहरुख खान को धमकी देने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

भाजपा का दावा है कि झारखंड सरकार घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। घुसपैठ झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव के लिए करायी जा रही है, जिससे सत्ताधारी पार्टी को चुनाव में फायदा मिले। भाजपा नेताओं का कहना है कि संथाल परगना एवं कोल्हन क्षेत्र में यह घुसपैठ ज्यादा कराई जा रही है। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर बुधवार (13 नवंबर) को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

 

Tags: ED raidjharkhand nesNational news
Previous Post

शाहरुख खान को धमकी देने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Next Post

मिट्टी खोदने के दौरान बड़ा हादसा, टीला धंसने से 4 महिलाओं की मौत;

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

23/06/2025
Shailesh Bagauli
राजनीति

विजिलेंस से सम्बन्धित प्रकरणों को प्रभावी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचारी तरीके अपनाएं: सचिव गृह

23/06/2025
DM Savin Bansal
राजनीति

डीएम का जन दर्शन हिट; एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

23/06/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड को ’खेलभूमि’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

23/06/2025
Lalu Yadav filed his nomination
राजनीति

लालू यादव ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

23/06/2025
Next Post
Pile of Mud

मिट्टी खोदने के दौरान बड़ा हादसा, टीला धंसने से 4 महिलाओं की मौत;

यह भी पढ़ें

pm modi bengal rally

मैने कहा होता सारे हिन्दू एक हो जाएं, तो चुनाव आयोग का नोटिस आ जाता : मोदी

06/04/2021
फाइनल ईयर परीक्षा

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द कीं

15/07/2020

साफ सुथरा वातावरण हम सबकी जिम्मेदारी : मौर्य

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version