• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सीएम योगी के प्रयासों से आज सशक्त और सुरक्षित महसूस कर रहीं प्रदेश की महिलाएं’

Writer D by Writer D
13/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mission Shakti

Mission Shakti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के (CM Yogi) नेतृत्व में चलाए जा रहे मिशन शक्ति (Mission Shakti) कार्यक्रम के तहत विभिन्न पहल निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में लखनऊ विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के पंचम चरण के अंतर्गत एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने मिशन शक्ति अभियान को पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए एक सकारात्मक और सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में कारगर प्रयास बताया। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बात को लेकर विशेष रूप से सराहना की कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़े। वक्ताओं ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti) अभियान से आज प्रदेश की महिलाएं स्वयं को सशक्त और सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

समारोह के दौरान कुलपति आलोक राय ने उपस्थित सभी लोगों को एक शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय का हर सदस्य महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण बनाने के लिए कार्यरत रहेगा। शपथ के मुख्य बिंदुओं में महिला उत्पीड़न या दुर्व्यवहार की स्थिति में मूक दर्शक न बनने, आवाज उठाने और हस्तक्षेप करने का संकल्प शामिल था। साथ ही यह भी कहा गया कि पीड़ित महिला का हरसंभव समर्थन किया जाएगा और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।

कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त कदम है। हमें इसे अपने व्यवहार और कार्यों में उतारना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मिशन शक्ति: योगी सरकार बनाएगी 1.25 लाख परिषदीय बालिकाओं को वित्तीय साक्षर

डॉ. मानिनी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के उद्देश्यों और अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा और उत्पीड़न को समाप्त करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति (Mission Shakti) कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में एक अभिनव प्रयास है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक राय ने की, जबकि इसकी समन्वयक डॉ. मानिनी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति, लखनऊ विश्वविद्यालय रहीं।

इस कार्यक्रम में उपकुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों, कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Tags: Lucknow NewsMission ShaktiYogi News
Previous Post

बिजली बिल बकाएदार के घर में आग लगाने का निर्देश देने वाला एसई निलंबित

Next Post

हरियाणा विधानसभा में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
Next Post
Haryana Assembly

हरियाणा विधानसभा में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस: धामी

26/04/2024
हत्या

लखनऊ : मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

19/09/2020

  अभिनंदा सरकार  के एवरग्रीन पार्टी नंबर ‘लैला’  ने मचाई धूम ।

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads