• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज जंक्शन और रामबाग रेल लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से महाकुंभ में ट्रेनों का परिचालन होगा आसान

Writer D by Writer D
17/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन को लेकर प्रयागराज रेल मण्डल में भी पूरे उत्साह के साथ निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण कार्य के संबंध में नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना की गई है। महाकुंभ में प्रयागराज रेल मण्डल लगभग 992 ट्रेनों का संचालन करेगा। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर क्योसन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से ट्रेन संचालन में बेहतर फ्लेक्सबिलिटी के लिए 825 रूट उपलब्ध होंगे। नई इंटरलॉकिंग प्रणाली से महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से निर्बाध ट्रेन संचालन आसानी से किया जा सकेगा।

अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा आसान

प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण कार्य में नई इंटरलॉकिंग की स्थापना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसके संबंध में प्रयागराज रेल मण्डल के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि नई इंटरलॉकिंग प्रणाली प्रयागराज जंक्शन से निकलने वाले बहु दिशात्मक यातायात को सुगम बनाएगी। इस रूट पर रिले इंटरलॉकिंग 1993 से काम कर रही थी, जो 30 साल से अधिक पुरानी व्यवस्था थी। नई इंटरलॉकिंग प्रणाली महाकुंभ मेला और उसके बाद प्रयागराज स्टेशन से ट्रेनों को सुचारु एवं अतिरिक्त परिचालन क्षमता प्रदान करेगी।

जिससे महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान चलने वाली अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही, रेग्युलर ट्रेनों के परिचालन में कम से कम व्यवधान पैदा करेगा। नई इंटरलॉकिंग प्रणाली बेहतर फ्लेक्सबिलिटी के लिए प्रयागराज जंक्शन को 825 रूट उपलब्ध कराएगा। जिससे अत्यंत व्यस्त नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर निर्बाध और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

एक साथ कई ट्रेनों की आवाजाही होगी संभव

नये इंटरलॉकिंग के कार्य से प्रयागराज रेल मण्डल की कार्यकुशलता में वृद्धि हुई है। इस प्रणाली के उपयोग से वाराणसी, लखनऊ, दीनदयाल उपाध्याय और सतना जाने वाली ट्रेनों के विलंबन समय में कमी आएगी। इस कार्य से कई ट्रेनों की आवाजाही एक साथ संभव हो सकेगी। ये कार्य प्रयागराज रामबाग से प्रयागराज जंक्शन पर लाइन नंबर 11 पर रिसेप्शन और लाइन नंबर 10 से नैनी के लिए प्रस्थान संबंधी समस्याएं दूर करेगा।

Maha Kumbh: संगम की स्वच्छता की पहरेदारी कर रहे प्रयागराज के 500 “गंगा प्रहरी”

साथ ही प्रयागराज जंक्शन की लाइन नंबर 18 और 19 से ट्रेनों को प्रयाग जंक्शन स्टेशन पर रवाना किया जा सकेगा। इससे प्रयाग स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन की लाइन नंबर 13-17 पर भी ट्रेनों का रिसेप्शन हो सकेगा। इससे प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में रनिंग लाइनों की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी। इंटरलॉकिंग का ये कार्य विशेष रूप से महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन को सुगम और सुरक्षित बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

सीएम आतिशी ने कैलाश गोहलत का इस्तीफा किया स्वीकार

Next Post

बीजेपी संगठन में पहली बार बनाया गया वॉट्सएप प्रमुख, जानिए क्या होगी जिम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
BJP

बीजेपी संगठन में पहली बार बनाया गया वॉट्सएप प्रमुख, जानिए क्या होगी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

Drugs seized

गुजरात से बरामद हुई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप, संदिग्ध पाकिस्तानी-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

28/02/2024
Jyoti Maurya Case

ज्योति मौर्या केस: मनीष दुबे पर लटकी सस्‍पेंशन की तलवार, जांच में पाए गए दोषी

11/07/2023
Gayatri Prajapati

जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, कैदी ने किया कैंची से वार

30/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version