• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी संगठन में पहली बार बनाया गया वॉट्सएप प्रमुख, जानिए क्या होगी जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
17/11/2024
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) के संगठन की तारीफ कई बार पीएम मोदी से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक कर चुके हैं। तकनीक के इस युग में अब इस संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बीजेपी ने पहली बार वॉट्सएप प्रमुख बनाने का काम शुरू किया है। प्रदेश का पहला वॉट्सएप प्रमुख भी बना दिया है।

भोपाल के रहने वाले रामकुमार चौरसिया प्राइवेट जॉब करते हैं। वे मध्यप्रदेश के पहले वॉट्सएप प्रमुख बने हैं। रामकुमार चौरसिया ने बताया कि उन्होंने एमएससी तक पढ़ाई की है। मूल रूप से वे रायसेन जिले के रहने वाले हैं, लेकिन बीते 30 साल से भोपाल में ही रह रहे हैं।

बीजेपी (BJP) में उनका बूथ क्रमांक 223 है। रामकुमार के मुताबिक, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हैं और उन्हीं की वजह से उनका झुकाव बीजेपी की तरफ हुआ। रामकुमार ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद युवाओं में देश के प्रति जो भाव दुनियाभर में जागा है और जिस तरह से आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, उससे उन्हें गर्व महसूस होता है और इसलिए उन्होंने बीजेपी से जुड़ने का फैसला किया।

रामकुमार ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने मुझे प्रदेश का पहला वॉट्सएप प्रमुख बना दिया है। मेरी कोशिश होगी कि पार्टी की विचारधारा और सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने बूथ के सभी मतदाताओं तक वॉट्सएप के जरिए पहुंचा सकूं।

सीएम आतिशी ने कैलाश गोहलत का इस्तीफा किया स्वीकार

बता दें कि संगठन चुनाव को लेकर तैयारी शुरू करते हुए हाल ही में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के वार्ड-80 से खुद पन्ना प्रमुख बनकर बूथ संगठन पर्व का उद्घाटन किया था। बीजेपी ने हर बूथ पर 12 पदाधिकारियों का एक ढांचा तैयार किया है, जिसे पूरे प्रदेश के सभी 65,015 बूथ तक लेकर जाया जाएगा।

हर बूथ पर सबसे पहले एक बूथ अध्यक्ष होगा। फिर बूथ मंत्री, BLA-2 जो कि पार्टी कार्यकर्ता होगा। जो जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, उनमें वॉट्सएप प्रमुख, मन की बात प्रमुख, हितग्राही प्रमुख, पन्ना प्रमुख आदि होंगे। हर बूथ में 12 लोगों की जो कार्यसमिति बनेगी, उसमें तीन महिलाओं का होना अनिवार्य किया गया है, ताकि संगठन में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़े।

Tags: bjpmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

प्रयागराज जंक्शन और रामबाग रेल लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से महाकुंभ में ट्रेनों का परिचालन होगा आसान

Next Post

ईस्टर्न रेलवे में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
जम्मू कश्मीर

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
Next Post
Assistant Loco Pilot

ईस्टर्न रेलवे में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

ऐसी जगह जहाँ पक्षी करते है सामूहिक आत्महत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

08/09/2021
Transgenders

कैसें होता है किन्नरों का जन्म, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

15/01/2025

बयान देने से पहले मुख्यमंत्री योगी का काम देखें अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version