• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में रोडवेज बसों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को फील गुड कराएगी रोडवेज कुली सेवा

Writer D by Writer D
17/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Roadways Coolie
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के संकल्पित है। इसके लिए सभी प्रशासनिक विभागों की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग भी महाकुंभ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कई अभियान चला रहा है ताकि आगंतुकों को किसी तरफ की दिक्कत का सामना न करना पड़े। रोडवेज कुलियों (Roadways Coolie) को महाकुंभ (Maha Kumbh) के लिए तैयार करना इसी कड़ी का हिस्सा है।

श्रद्धालुओं को होगा फील गुड

आस्था के जन समागम प्रयागराज में इस बार 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के कुम्भ नगरी पहुंचने का प्रशासन का अनुमान है। इन आगंतुकों में सबसे अधिक बस सेवा से प्रयागराज पहुंचेंगे। रोडवेज की यह अपेक्षा है कि कुंभ नगरी पहुचने वाले इन श्रद्धालुओं को बस स्टेशन पहुंचने पर कोई असुविधा न हो। आगंतुक अच्छा अनुभव यहां से लेकर जाएं इसके लिए राज्य सड़क परिवहन विभाग की तरफ से रोडवेज के कुलियों को भी तैयार किया जा रहा है।

रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि रोडवेज बस स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों का सबसे पहला संपर्क रोडवेज कुलियों (Roadways Coolie) से होता है। ऐसे में रोडवेज कुलियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुलियों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ महाकुंभ जाने के साधनों और मार्गों की बुनियादी जानकारी देने का अभियान इसमें शामिल होगा।

रोडवेज कुलियों (Roadways Coolie) को स्मार्ट बनाने की भी तैयारी

अपनी यात्रा के समापन के बाद अपना लगेज लेकर जब आप प्रयागराज रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे तब बस के पास रेलवे प्लेटफॉम की तरह रोडवेज कुली (Roadways Coolie) आपकी सेवा में लिए तत्पर मिले ऐसी यूपी रोडवेज की कोशिश है। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक प्रारम्भ में इन्हें आठ – आठ घंटे की दो शिफ्ट में काम के लिए उतारा जाएगा । इन्हें इनकी यूनिफॉर्म और बैज भी प्रदान किये गए हैं । रेलवे के कुलियों की लाल यूनिफॉर्म की जगह इन्हें नीले रंग की पैंट-शर्ट यूनिफार्म के तौर पर दी गई है । इन कुलियों की बांह पर पीतल का एक बिल्ला लगा है जिस पर उनकी पहचान का नंबर लिखा गया है ।

रोडवेज ने इनकी पूरी पहचान और बर्ताव को परखने के बाद इन्हें सेवा में उतारा है । आधार कार्ड और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी करने के बाद ही कुलियों को बिल्ले दिए गए हैं । पहले बैच में सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड में 16 रोडवेज कुलियों (Roadways Coolie) को इस सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है।

सीनियर सिटीजन और दिव्यांग यात्रियों के लिए खास तौर पर मददगार होगी सेवा

प्रयागराज के सिविल लाइन्स बस स्टेशन से 118 बसों का आवागमन होता है। इस बस स्टेशन में प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक रोडवेज यात्रियों का आना जाना होता है । इन सभी यात्रियों को रोडवेज के कुली अपनी सेवा देंगे । सीनियर सिटीजन और दिव्यांग यात्रियों की मदद में ये सबसे अधिक मददगार साबित होंगे ।

अमिताभ बच्चन बने महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर, दुनिया में करेंगे महिमा का बखान

रोडवेज कुली बनवारी लाल बताते हैं कि महाकुंभ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालु हमारे लिए अतिथि होंगे, खास तौर पर दिव्यांग और सीनियर सिटीजन यात्री इन्हें बस के उतरते ही पूरी विनम्रता के साथ सेवा देने के साथ हम लोग उन्हें कुंभ के मार्गों और वहां पहुंचने के लिए साधन की जानकारी भी अपनी तरफ से देंगे ताकि उन्हें वहां पहुंचने में कोई असुविधा न हो। रोडवेज की तरफ से कुलियों को सेवा देने के एवज में जो भी पैसा निर्धारित होगा उसकी रेट लिस्ट बस स्टैंड में लगाई जाएगी।

Tags: maha kumbhPrayagraj News
Previous Post

अमिताभ बच्चन बने महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर, दुनिया में करेंगे महिमा का बखान

Next Post

गर्भवतियों को फ्री अल्ट्रासाउंड के लिए सबसे अधिक आजमगढ़ में जारी किये गये ई रुपी वाउचर

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Next Post
Ultrasound

गर्भवतियों को फ्री अल्ट्रासाउंड के लिए सबसे अधिक आजमगढ़ में जारी किये गये ई रुपी वाउचर

यह भी पढ़ें

PM Awas

यूपी में 8 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी पक्की छत, केंद्र ने दिए 10 हजार करोड़ रुपये

22/11/2022
CM Nayab Singh Saini

गुरूग्राम की सड़कों पे दौड़ेंगी 400 इलैक्ट्रिक बसें : नायब सैनी

23/04/2025
दिनेश शर्मा Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा बोले-बीजेपी विकास के नाम पर लड़ रही है चुनाव

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version