• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रहों के राजकुमार इस दिन होंगे वक्री, इन राशियों के जीवन में मचेगा उथल-पुथल

Writer D by Writer D
22/11/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Budh Dev

Budh Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रहों के राजकुमार बुध (Budh) 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री गति शुरू कर देंगे। बुध के वक्री होने से राशिचक्र की सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए बुध का वक्री होना शुभ तो कुछ के लिए प्रतिकूल रह सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि, किन राशियों के जीवन में बुध के वक्री होने से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और इन राशियों को क्या उपाय करने से जीवन में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि

बुध (Budh) ग्रह आपकी राशि से षष्ठम भाव में वक्री चाल चलेंगे। इस दौरान आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, वाद-विवाद में पड़ना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी इस राशि के जातकों को परेशान कर सकती हैं। कोई अनजान भय भी आपको सता सकता है। हालांकि इस राशि के कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ मिलने की उम्मीद भी है। बुरी संगति से बचकर रहें नहीं तो धन हानि हो सकती है। उपाय के तौर पर इस राशि के जातकों को हरी चूड़ियां और श्रृंगार का सामना बुआ या बहन को देना चाहिए।

मिथुन राशि

आपकी राशि से छठे भाव में बुध (Budh) ग्रह वक्री करेंगे। इसके प्रभाव से आपको करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके विरोधी आपका नाम खराब करने के लिए चाल चल सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। माता के पक्ष के लोगों से किसी वजह से मनमुटाव भी हो सकता है। जहां पर विवाद की स्थिति बन रही हो वहां से दूर ही रहेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर आपको भगवान गणेश की पूजा आराधना करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

आपके लग्न भाव में बुध (Budh) ग्रह वक्री गति करेंगे। इसलिए मानसिक रूप से आप खुद को अस्थिर पा सकते हैं। खासकर इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता इस दौरान भंग हो सकती है। योग ध्यान करने से इस राशि के विद्यार्थियों को लाभ हो सकता है। इस दौरान आप मेहनत तो खूब करेंगे लेकिन आपको वैसे रिजल्ट प्राप्त नहीं होंगे, जैसे की आप उम्मीद लगाए हुए थे। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान अपनी बातें कहने से ज्यादा उनकी बातें सुनने की कोशिश करें। उपाय के तौर पर आपको गाय को हरा चारा इस दौरान खिलाना चाहिए।

कुंभ राशि

बुध (Budh) वक्री के दौरान आपको करियर को लेकर बेहद सावधान रहना होगा। इस दौरान जल्दबाजी में आकर करियर से जुड़ी कोई भी बड़ा फैसला न लें। कार्यक्षेत्र में भी आपको संभलकर रहना होगा। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों से आपको सलाह लेनी चाहिए, नहीं तो लाभ की जगह नुकसान हो सकता है। उच्च शिक्षा अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के जीवन में दिक्कतें इस दौरान आ सकती है। पारिवारिक माहौल को लेकर भी समस्याएं आपको हो सकती है। उपाय के तौर पर कुंभ राशि के जातकों को गणेश आरती का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए।

Tags: AstrologyBudh rashi parivartanBudh vakri
Previous Post

उत्पन्ना एकादशी कब है, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये उपाय, श्रीहरि की बरसेगी आप पर कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

खाना-खजाना

मीठा खाने को कर रहा है दिल, तो बनाएं इस सब्जी का हलवा

19/06/2026
Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Cracked Heels
फैशन/शैली

फटी एडियों की बढ़ने लगी हैं समस्या, ऐसे बनाएं इन्हें कोमल

19/06/2026
फैशन/शैली

फेस पर हो गया झुर्रियों का कब्जा, इस पैक से पाएं छुटकारा

19/06/2026
Next Post
Utpanna Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये उपाय, श्रीहरि की बरसेगी आप पर कृपा

यह भी पढ़ें

free ration

मुख्यमंत्री योगी ने नि:शुल्क राशन वितरण योजना का किया शुभारम्भ

12/12/2021

Tokyo Olympic के सूरमाओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़

09/08/2021
Murder

मामूली विवाद में की सगे भाई की हत्या

21/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version