• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आपका बेटा यूएसए में पकड़ा गया…’, पूर्व सांसद को पाकिस्तान से आई कॉल

Writer D by Writer D
23/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज, राजनीति
0
Rita Bahuguna

Rita Bahuguna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे के अकाउंटेंट से 2.08 करोड़ रुपये की ठगी के बाद एक और इसी तरह का केस सामने आया है। इस बार प्रयागराज की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna) को व्हॉट्सएप कॉल से साइबर ठगों ने ठगने का प्रयास किया है। पूर्व सांसद को पाकिस्तान से कॉल की गई थी।

ठगों ने उनके निजी व्हाट्सएप पर कॉलिंग कर रहा कहा, वह सीबीआई से बोल रहे हैं। पूछा कि उनका बेटा यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) में रहता है क्या? जवाब हां, में मिलने पर ठगों ने कहा कि आपका बेटा यूएसए में अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। तभी उसे कुछ अपराधियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

वह पुलिस की गिरफ्त में हैं। इतने में पूर्व सांसद (Rita Bahuguna) ने कहा कि ये क्या बकवास है। उनका बेटा उनका साथ है, यहीं मेरे सामने बैठा है। इस पर फोनकर्ता ने कहा कि अगर बेटा साथ है तो उससे बात कराओ। इससे साफ हो जाएगा कौन झूठ बोल रहा है। इतना कहते ही पूर्व सांसद ने कहा कि ऑफिस का लैंडलाइन नंबर दो, तुम्हारे अधिकारी से बात करनी है।

ठगों की तलाश में पुलिस

घटना के बाद पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna) ने मामले की शिकायत साइबर सेल पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। डीसीपी ने साइबर सेल में टीम गठित कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। साइबर पुलिस को पता चला है कि फोन पाकिस्तान से किया गया था। इसके अलावा पुलिस को जांच में कुछ खास पता नहीं चला है।

साइबर पुलिस की जांच में पता चला कि रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna) के बेटे मयंक जोशी इन दिनों यूएसए में रह रहे हैं। करीब 10 दिन पहले ही वह अमेरिका से अपने घर आए हैं। साइबर पुलिस जांच में जुट गई है कि ठगों को मयंक के बारे में जानकारी कहां से हासिल हुई है। ठगों को कैसे पता चला कि मयंक यूएसए में रहते हैं। बहरहाल, साइबर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Tags: Prayagraj Newsrita bahuguna
Previous Post

पौष पुत्रदा व षटतिला एकादशी कब है, जानें पूजा मुहूर्त व व्रत पारण टाइमिंग

Next Post

पेट्रोलिंग के दौरान सिपाही की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
Murder

पेट्रोलिंग के दौरान सिपाही की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है ये 5 गलतियां, जानें जरूर

07/01/2022
murder

डबल मर्डर से दहला शहर: बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे का मिला शव

30/08/2022
Avadhesh Prasad

इस बिल में मुसलमान की कोई चीज बचने वाली नहीं…, वक्फ को बचाने AIMPLB प्रोटेस्ट में शामिल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

17/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version