• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP By Election Result: मंझवा में खिला फूल, शुचिस्मिता मौर्य के सिर सजा जीत का ताज

Writer D by Writer D
23/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति
0
Shuchismita Maurya

Shuchismita Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जिले की मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है। भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य (Shuchismita Maurya) के सिर जीत का ताज सजा है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति बिंद को 4936 वोटों से हराया है। शुचिस्मिता मौर्य को कुल 77503 मत मिले, जबकि सपा की डॉ. ज्योति बिंद को 72567 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी दीपू तिवारी को 34800 वोट मिले।

भाजपा की जीत से मझवां में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। वहीं शुचिस्मिता मौर्य को बधाई देने वालों का तांता लग गया। शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के दौरान पहले राउंड से ही शुचिस्मिता बढ़त बनाए हुए थीं। हालांकि 13वें राउंड से लेकर 23वें तक वोटों का ग्राफ कम हुआ, लेकिन 23वें राउंड के बाद फिर से मतों का अंतर बढ़ने लगा।

शुचिस्मिता (Shuchismita Maurya) को विरासत में मिली है राजनीति

मझवां उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने एमएससी व एमबीए की डिग्री हासिल की हैं। राजनीति उनको विरासत में मिली है। वह स्वयं मझवां विधानसभा क्षेत्र से ही वर्ष 2017 में विधायक चुनी गई थीं।

उनके श्वसुर रामचंद्र मौर्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1996 में भाजपा के ही टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 के चुनाव में यह सीट एनडीए के सहयोगी दल निषाद पार्टी को मिल गई थी। इस उपचुनाव में भाजपा ने पुन: उनको अपना प्रत्याशी बनाया है।

Tags: mirjapur newsShuchismita Mauryaup by-elections result
Previous Post

प्रियंका ने राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ा, संसद पहुंचने वाली गांधी फैमिली की चौथी महिला सदस्य

Next Post

पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन को मिला जनता-जनार्दन का आशीर्वादः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
CM Yogi

पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन को मिला जनता-जनार्दन का आशीर्वादः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

आधुनिक और दक्ष पुलिसिंग के लिए प्रशिक्षण आवश्यक : सीएम योगी

21/04/2022
Sri Lanka

Asia Cup: लंका के ‘शेर’ के आगे पाकिस्तान हुआ ‘ढेर’, छठी बार चैंपियन बना श्रीलंका

11/09/2022
Manohar Lal

योगी के मंत्री के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मी समेत स्टाफ को पीटा; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

16/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version