• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने युवाओं से की NCC से जुड़ने की अपील, डिजिटल अरेस्ट से किया अलर्ट\

Writer D by Writer D
24/11/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

mann ki baat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आज ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कार्यक्रम के 116वें एपिसोड को संबोधित किया। इसमें पीएम मोदी ने युवाओं से एनसीसी से जुड़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आज एनसीसी दिवस है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं खुद एनसीसी का कैडेट रहा हूं और इसके अनुभव मेरे लिए अनमोल हैं। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है। देश में कहीं भी आपदा होने पर एनसीसी कैडेट आगे बढ़कर मदद करते हैं।’

उन्होंने (PM Modi) कहा कि आज का दिन बेहद खास है। आज एनसीसी दिवस है। मैं खुद एनसीसी का कैंडिडेट रह चुका हूं। पीएम मोदी ने पिछली बार और इस बार डिजिटल अरेस्ट पर खास तौर से चर्चा की और लोगों को जागरूक किया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने मन की बात के जरिए आगे कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है। जब भी कहीं आपदा होती है तो वहां मदद के लिए एनसीसी के कैडेट्स जरूर मौजूद होते हैं। आज एनसीसी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब एनसीसी में गर्ल्स कैडेट्स की संख्या 40 फीसदी अधिक हो गई है।

12 जनवरी को युवाओं का महाकुंभ

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती है। इस बार इसे खास तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11 और 12 जनवरी को भारत मंडपम में युवाओं का महाकुंभ होने जा रहा है। इसमें करोड़ों युवा भाग लेंगे। आपको याद होगा कि मैं लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया है। जिनके परिवार का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। ऐसे एक लाखों युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। इसमें देश और विदेश से एक्सपर्ट आएंगे। मैं भी इसमें ज्यादा से ज्यादा उपस्थित रहूंगा। देश इन आइडियाज को कैसे आगे लेकर जा सकता है। इसका एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। देश की भावी पीढ़ी के लिए ये एक बड़ा मौका आने वाला है।

टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूकता

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि मन की बात में अक्सर ऐसे युवाओं की चर्चा करते हैं जो बिना किसी भाव के समाज के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे कई युवा हैं जो लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने में जुटे हैं। लखनऊ के वीरेंद्र अपने क्षेत्र के बुजुर्गों की टेक्नोलॉजी के मामले में जागरूक कर रहे हैं। कई शहरों में युवा बुजुर्गों को डिजिटल क्रांति में हिस्सेदारी बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। भोपाल के महेश ने कई बुजुर्गों को मोबाइल से पेमेंट करने के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान

इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट से बचाने के लिए भी युवा लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पिछले एपिसोड में मैंने चर्चा की थी। इस तरह के अपराध के शिकार ज्यादातर बुजुर्ग ही बनते हैं। हमें लोगों को समझाना होगा कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई भी प्रावधान नहीं है। मुझे खुशी है कि युवा साथी इस काम में हिस्सा ले रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर गुयाना में भी एक ‘मिनी इंडिया’ बसा हुआ है। करीब 180 साल पहले भारत से लोगों को खेतों में मजदूरी करने और दूसरे कामों के लिए गुयाना ले जाया जाता था। आज गुयाना में रहने वाले भारतीय मूल के लोग राजनीति, कारोबार, शिक्षा और संस्कृति के हर क्षेत्र में गुयाना का नेतृत्व कर रहे हैं। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं और उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है।

Tags: delhi newsmann ki baat 116 episodepm modi
Previous Post

योगी सरकार कराएगी छात्रों की शैक्षिक क्षमता का मूल्यांकन

Next Post

स्वर्ण मंदिर में रणवीर सिंह ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री

20/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

20/03/2026
CM Yogi
Main Slider

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

20/03/2026
CM Dhami
राजनीति

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

20/03/2026
Yogi government
Main Slider

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

20/03/2026
Next Post
Ranveer Singh

स्वर्ण मंदिर में रणवीर सिंह ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

AK Sharma

सावन के महीने में सत्यम, शिवम, सुन्दरम की अवधारणा को किया जायेगा चरितार्थ: एके शर्मा

13/07/2023
Life Imprisonment

हत्यारोपित दंपति को मिली आजीवन कारावास की सजा

18/12/2021
राजस्थान में CBI की डायरेक्ट एंट्री पर रोक

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला : CBI की डायरेक्ट एंट्री पर अंकुश, जांच से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की सहमति

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version