• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सुपरमैन’ बन गया दूल्हा…, गले में पड़ी नोटों की माला लूटी तो ऐसे पकड़ा चोर

Writer D by Writer D
25/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
The groom caught the thief in a moving car

The groom caught the thief in a moving car

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। यूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे (Groom) की ड्रेस पहना व्यक्ति लोडर (सामान ढोने वाला वाहन) पर लटका हुआ नजर आ रहा है। कुछ दूर जाने के बाद दूल्हा और उसके साथी बीच सड़क पर लोडर ड्राइवर को जमकर पीटते हैं। आरोप है कि ड्राइवर दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला से एक नोट खींचकर भाग रहा था। उसकी हरकत से दूल्हा इस कदर नाराज हुआ कि खुद ही उसे दौड़ाने लगा और आखिर में ‘सुपरमैन’ बनकर उसे पकड़ लिया। हालांकि, ड्राइवर ने इस बात से इनकार किया है। उसने कहा कि कथित तौर पर दूल्हे को गाड़ी टच हो गई थी, जिसके चलते उसकी पिटाई की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दूल्हा (Groom) घुड़चढ़ी के बाद मंदिर जा रहा था, तभी पीछे से एक शख्स दौड़ता हुआ आया और दूल्हे की माला से नोट खींच लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता वह मौके से भागने लगा। दूल्हे को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि वह सारी रस्मों को छोड़कर उस शख्स के पीछे भागने लगा।

भागते-भागते नोट खींचने वाला शख्स एक लोडर गाड़ी में जा बैठा और वाहन को भगाने लगा। ऐसे में उसको पकड़ने के लिए दूल्हा लोडर की खिड़की पर लटक गया और ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहने लगा। लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। इस दौरान दूल्हा लोडर पर लटके हुए काफी दूर तक निकल गया। पीछे से उसके साथी भी आ रहे थे।

आगे जाकर जब लोडर रुका तो दूल्हे (Groom) और उसके साथियों ने माला से नोट चुराने वाले ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। बाद में दूल्हे के परिजन भी आ गए, उन्होंने भी ड्राइवर को जमकर पीटा। इस पूरी घटना को पास में खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Sambhal Violence: हिंसा भड़काने के लिए सांसद और MLA के बेटे पर FIR

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के डुमरावली का है, जहां के रहने वाले एक युवक की शनिवार को शादी थी। घुड़चढ़ी के बाद वह परिवार वालों के साथ मंदिर पूजा करने जा रहा था। इसी बीच एक शख्स ने उसकी नोटों की माला से एक नोट निकाल लिया और भागने लगा। कुछ दूर जाकर शख्स एक लोडर में जा बैठा। जिसपर दूल्हा चलती गाड़ी की खिड़की पर लटक गया और गाड़ी रुकवाने को कहने लगा। काफी देर बाद गाड़ी रुकने पर दूल्हे ने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। पीछे आ रहे उसके परिजनों ने भी ड्राइवर को जमकर पीटा और इसके बाद उसको छोड़ दिया। मामला चर्चा में है।

वहीं, जब गाड़ी पर दिख रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के मोबाइल नंबर कॉल किया गया तो संचालक मनीष सहगल ने बताया कि मामला शनिवार का है, जब उनका ड्राइवर जगपाल गाड़ी लेकर आ रहा था। इस बीच एक बारात निकल रही थी और दूल्हा रोड पर खड़ा था। दूल्हे का आरोप था कि गाड़ी उसको टच हो गई। जबकि, ड्राइवर को पता नहीं चला। दूल्हे पक्ष के लोगों ने पीछा करते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया और उसके साथ काफी मारपीट की। फिलहाल, घटना की जानकारी 112 नंबर पर दे दी गई थी।

Tags: crime newsmerrut newsup news
Previous Post

Sambhal Violence: हिंसा भड़काने के लिए सांसद और MLA के बेटे पर FIR

Next Post

शहीद सैनिक की पत्नी से रेप, भतीजे ने अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे 39 लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post

शहीद सैनिक की पत्नी से रेप, भतीजे ने अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे 39 लाख

यह भी पढ़ें

वनडे सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत

भारत ने जीता पहला टी20 मुकाबला, सीरीज में 1-0 की बढ़त

04/12/2020
Defense Corridor

डिफेंस कॉरिडोर में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रही योगी सरकार

15/07/2024
Gram Pulse

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version