• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर का काम तय समय पर नहीं पूरा हो पाएगा निर्माण, सामने आई ये वजह

Writer D by Writer D
25/11/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि राम मंदिर का काम तय समय पर नहीं पूरा हो पाएगा। उन्होंने दो दिवसीय बैठक के बाद ये बात कही और यह भी बताया कि इसमें अभी कुछ और समय लगने वाला है। उन्होंने मार्च 2025 की जगह जून 2025 तक इसके पूरे होने की संभावना जताई है।

नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, ‘हमारा लक्ष्य मार्च 2025 तक सब कुछ पूरा करने का था लेकिन अब लगता है कि काम पूरा करने में कुछ और समय लगेगा।’ लार्सन एंड टुब्रो के इंजीनियर बार-बार कह रहे हैं कि अगर ज्यादा दबाव डालेंगे तो गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।

बता दें कि इस मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कर रही है। यह दुनिया की टॉप इन्फ्रा कंपनियों में शामिल है।

मंदिर (Ram Mandir) बनाने वाली कंपनी ने और समय मांगा

उन्होंने कहा कि हमें उनकी (लार्सन एंड टुब्रो) इस बात का सम्मान करना होगा। हम 30 जून 2025 तक का प्रयास कर रहे हैं तब तक सारा काम पूरा हो जाना चाहिए, LNT चली जानी चाहिए। मंदिर निर्माण का पूरा काम 30 जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। मंदिर निर्माण का लगभग 60% काम पहले ही पूरा हो चुका है।

वो आगे कहते हैं, ‘कल हमने जो समीक्षा की उसमें मुख्य बात ये थी कि मंदिर में नीचे के चबूतरे पर जहां राम कथा के चित्र लगाए जाने हैं, उसे अंतिम रूप देने में थोड़ी कठिनाई है।हम भित्ति चित्र नहीं काट सकते, उसमें कथा की निरंतरता होनी चाहिए। इसलिए इसमें काफी समय लगा, हमारे कलाकारों ने कुछ तरीके सुझाए हैं। कल रात उसका अभ्यास किया है, आज उसका जायजा लिया जाएगा।’

तेजी से जारी है मंदिर (Ram Mandir) का काम

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य जारी है। इस बीच मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के दीवारों और स्तम्भों पर बनने वाली मूर्तियों की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन मूर्तियों में राम कथा के प्रसंग और महाबली हनुमान की मूर्तियां हैं। पहली बार निर्माणाधीन शिखर की तस्वीर भी सामने आई हैं।

स्वर्ण मंदिर में रणवीर सिंह ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद

मंदिर (Ram Mandir) के दीवारों और खम्भों पर बन रही मूर्तियां बेहद ख़ूबसूरत हैं। राम मंदिर को भव्य बनाने के साथ ही दीवारों और स्तंभों के आर्टवर्क और मूर्तियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

बेहद भव्य बन रहा है मंदिर (Ram Mandir) 

राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण तेजी से चल रहा है। ऐसे में मंदिर के सिंह द्वार पर लगने वाला आर्टवर्क सामने आया है। इसके साथ ही महाबली हनुमान की अन्य मूर्तियां भी हैं। ये रंग मंडप की दीवारों और स्तंभों पर लगेंगी। मंदिर के दोनों तलों पर आइकनोग्राफ़ी (Iconography) के ज़रिए मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। इसमें कई मूर्तियां राम अनन्य भक्त महाबली हनुमान की हैं।

Tags: ayodhya newsram mandirup news
Previous Post

‘जिनको जनता ने नकार दिया है, ये मुट्ठी भर लोग…’, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Next Post

रूसी विमान के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे 95 यात्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
Next Post
Russian Plane

रूसी विमान के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे 95 यात्री

यह भी पढ़ें

pitru paksha

जानें पितृ पक्ष की तिथि आरंभ और समापन तिथि, क्या है इनका महत्व

26/08/2020
murder

प्रेमिकाओं की खातिर पति ने कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या

23/05/2022
Car

तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, एक की मौत

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version