• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWC की बैठक में खरगे ने लगाई नेताओं की क्लास, राहुल गांधी को भी दे दी नसीहत

Writer D by Writer D
30/11/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) पूरे फॉर्म में दिखे। बैठक में उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देने के साथ-साथ कई बड़े नेताओं की क्लास लगाई। आखिर में राहुल ने खरगे की बात मान ली। दरअसल, CWC में राहुल गांधी ने चुनावी हारों का जिक्र करते हुए कहा कि हार से घबराना नहीं है। कांग्रेस हमेशा पुनर्जन्म लेने वाली पार्टी है और आगे भी रहेगी। इस पर तपाक से खरगे ने मुस्कुराते हुए कहा कि नहीं कांग्रेस अजर अमर है, जो अजर अमर होता है, उसे पुनर्जन्म की जरूरत नहीं होती। इस पर तुरंत राहुल ने कहा कांग्रेस अजर अमर है, ये बात सही है। मैं तो मुद्दे सामने आने पर, हार मिलने पर कांग्रेस नए सिरे से फिर लौटेगी उसकी बात कर रहा था।

खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस के सियासी रणनीतिकार और सर्वे करने वाले सर्वे सर्वा पार्टी के पदाधिकारी सुनील कोनूगोलु को धो दिया। राहुल-प्रियंका के सामने खरगे ने कांग्रेस के पदाधिकारी बने सियासी रणनीतिकार सुनील कोनूगोलु को निशाने पर लिया। खरगे ने कहा कि बताते कुछ हो होता कुछ है। कई चुनावों से देख रहा हूं। अब तुम्हारे रिकॉर्ड के साथ बोलूं तो जहां बोलते हो जीत वहां मिलती है हार। ऐसे तो अंदाज लगाकर एक आध सही निकल जाता है, लेकिन सिस्टम तो तुम्हारा कतई ठीक नहीं है।

खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस संगठन के बड़े नेता और झारखंड में चुनाव हारे अजॉय कुमार को भी निशाने पर लिया। अजॉय कुमार ने जब संगठन और चुनाव को लेकर बेहतर करने के लिए सुझावों की फेहरिस्त बतानी शुरू की, तो फिर सियासी फॉर्म में खुलकर बैटिंग करने उतरे 84 साल के खरगे ने कहा कि पिछले कई सालों से कई राज्यों के प्रभारी रहे हैं। कई चुनाव लड़े हैं, जीते कम हारे ज्यादा हैं। ये ज्ञान वहां क्यों नहीं इस्तेमाल करते।

Cyclone Fengal: तमिलनाडु-पुडुचेरी से आज टकराएगा ‘फेंगल’, स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश

वहीं, जब खरगे ने राहुल से सकारात्मक लेकिन सियासी आमना सामना किया और राहुल ने खरगे की बात मान ली। वहीं, खरगे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को भी आड़े हाथ लिया। मोहन प्रकाश ने जब कांग्रेस की वापसी के लिए सुझावों पर बोलना शुरू किया, कुछ कड़े फैसलों की बात की, तो फ्रंटफुट पर खेल रहे खरगे ने दो-टूक कहा कि आप तो सालों से संगठन के तमाम जगहों और राज्यों के प्रभारी रहे हैं इसलिए ये सलाह आपने बिहार, महाराष्ट्र से लेकर तमाम राज्यों में पहले लागू कर लेनी थी। उसका फायदा होता तो फिर यहां बताते।

कुल मिलाकर खरगे फुल फॉर्म में दिखे और कांग्रेस की कमियां सुधारकर बड़े कदम लेने का इशारा दिया।

Tags: Cwc Meetingdelhi newsMallikarjun khargeNational newsrahul gandhi
Previous Post

Cyclone Fengal: तमिलनाडु-पुडुचेरी से आज टकराएगा ‘फेंगल’, स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश

Next Post

तिरंगे के अपमान का बदला, इस अस्‍पताल ने किया बांग्लादेशियों का इलाज करने से इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
JN Ray Hospital

तिरंगे के अपमान का बदला, इस अस्‍पताल ने किया बांग्लादेशियों का इलाज करने से इंकार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CA Foundation Result

IBPS एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, इस लिंक से चेक करें

11/02/2023
वाराणसी में 68 नए कोरोना पॉजिटिव 68 new corona positives found in Varanasi

वाराणसी में 152 नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा 14,093 हुआ

04/10/2020
Sanjay Bangar tied the bridge of praise for Shefali, said 'her future is bright'

संजय बांगर ने बांधे शेफाली के तारीफों के पुल, बोले ‘उनका भविष्य उज्जवल है

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version