• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने 61 लाेगाें को ऑनलाइन वितरित की वृद्धावस्था पेंशन

Writer D by Writer D
03/12/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले कुल 61 लाेगाें को ऑनलाइन माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन का वितरण किया। यह पेंशन इस वर्ष सितंबर और अक्टूबर माह की भेजी गई है।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किए जाने की व्यवस्था का सरलीकरण किये जाने से अब हमारे वृद्धजनों को समय से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को 12 सौ से बढ़ाकर 15 सौ रुपये किया गया है। अब पति-पत्नी दोनों वृद्ध दंपति को पेंशन का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वृद्धजन उनके अभिभावक के समान है, जिनकी सेवा में वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड- मुख्यमंत्री (CM Dhami)

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। जिसपर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में राज्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास के लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान में आया। राज्य में बेरोजगारी दर घटी है। ईज ऑफ लिविंग में भी राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा बीते 3 सालों में लगभग 19 हजार युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रदान की गई है। राज्य में रिक्त पड़े सभी पदों को तेजी से भरे जाने के प्रयास निरन्तर जारी है।

12 हजार व्यक्तियों को किया गया चिन्हित

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सचिव नीरज खैरवाल ने बताया कि 25 सितंबर-2024 से 15 अक्टूबर-2024 के मध्य विभाग की ओर से जनपदों में 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण के लिए राज्य के समस्त जनपदों में वृहद अभियान संचालित किया गया। विभाग की ओर से ऐसे 12 हजार व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। 1 अक्टूबर-2024 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकने वाले पेंशन के लिए पात्र हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों का डाटा भी एकत्रित किया गया जो 59 वर्ष 06 माह की आयु पूर्ण कर चुके हैं और वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता रखते हैं। इस अवसर पर अपर सचिव गौरव कुमार, निदेशक व आयुक्त दिव्यांगजन प्रकाश चंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

वृद्धावस्था पेंशन के लिए करें आवेदन

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के निर्देश पर राज्य में पहली बार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही राज्य के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर अब 59 वर्ष 6 माह की आयु पूर्ण करने के पश्चात भी वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन अपलोड किए जा सकेंगे। आवेदक का फॉर्म स्वीकृति पश्चात जिस माह आवेदक 60 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे। उस माह के अंत से उनकी वृद्धावस्था पेंशन प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे बुजुर्गों को समय से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

इस दिन होगा हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, जानें कितने बनेंगे मंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व दिव्यांग के अवसर पर दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किए

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व दिव्यांग के अवसर पर दिव्यांग राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किए

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहे दोनों डिप्टी सीएम, केशव ने तस्वीर पोस्ट कर दी जानकारी

30/07/2024
archana puran singh husband

अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस रह चुकी है अर्चना पूरन सिंह

26/09/2020
Saraswati Puja

Basant Panchami: ऐसे करें देवी सरस्वती का अभिषेक, बरसेगी मां की कृपा

12/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version