• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP के एक और विधायक ने किया चुनावी राजनीति से किनारा

Writer D by Writer D
06/12/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
dilip pandey

dilip pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी के एक और विधायक ने खुद को चुनावी दौड़ से दूर कर लिया है। स्पीकर रामनिवास गोयल के बाद अब तिमारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे (Dilip Pandey) ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की लगभग पुष्टि कर दी है कि वो विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक्स पर पोस्ट करते हुए दिलीप पांडे (Dilip Pandey) ने लिखा, ‘मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की ज़िंदगी के बेहतर होने की संभावनायें प्रबल हुई। राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे।’

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने लिया संन्यास, केजरीवाल को पत्र लिखकर कही ये बात

पांडे ने आगे लिखा, ‘मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मज़बूत करे, ऐसी कामना है। और हां, हमारी आगामी क़िताब “ग़ुलाबी खंजर” (History Fiction) का लोकार्पण इसी महीने तय है, तारीख़, समय और स्थान की सूचना साझा करूंगा, आप आइयेगा ज़रूर, मुझे बहुत अच्छा लगेगा!’

इस पोस्ट से साफ है कि इस बार दिलीप पांडे की जगह पार्टी तिमारपुर से किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। दिलीप पांडे, जो कभी दिल्ली के इंचार्ज रहे हैं, का चुनाव से दूर रहने का निर्णय एक महत्वपूर्ण संकेत है। इसके अलावा, किराड़ी में दो बार के विधायक ऋतुराज की जगह बीजेपी से आए अनिल झा को टिकट दिया जाना भी एक बड़ा परिवर्तन माना जा सकता है।

Tags: delhi assembly electionsdelhi newsdilip pandeyNational news
Previous Post

‘मुझे अपने भाई पर गर्व है..’, राहुल को गद्दार कहने पर प्रियंका ने दिया करारा जवाब

Next Post

आतिशी से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, महाकुंभ में विपक्षी राज्यों के सीएम को मिलेगा न्योता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Maha Kumbh

आतिशी से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, महाकुंभ में विपक्षी राज्यों के सीएम को मिलेगा न्योता

यह भी पढ़ें

CM Dhami

“विकसित कृषि संकल्प अभियान“ का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान – मुख्यमंत्री

29/05/2025
Rahul Vaidya

‘बिग बॉस-14’ में राहुल वैद्य पर जमकर बरसीं जैस्मीन भसीन

27/10/2020

BJP प्रत्याशी विकास ने भरा पहला पर्चा, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version