• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अब बढ़ेगा ठंड का कहर

Writer D by Writer D
08/12/2024
in जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Rain

Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR ) में बारिश (Rain) ने मौसम बदल दिया। अब सर्दी बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ठंड का कहर बढ़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के ताजे पूर्वानुमान के अनुसार, 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच इस क्षेत्र में कोल्ड वेव यानी शीतलहर के दस्तक देने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा।

बता दें कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि 8 दिसंबर को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। हुआ भी ऐसा ही। दिल्ली में रविवार शाम बारिश हुई और इस कारण सर्दी बढ़ गई।

फिलहाल, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन इस क्षेत्र में बढ़ती ठंड के चलते यह तापमान 10 दिसंबर के बाद और भी गिरकर लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमालय पर हो रही बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम और अधिक ठंडा हो सकता है।

इन इलाकों में बारिश (Rain) की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी और एनसीार के नोएडा और गाजियाबाद, हरियाणा के गुरुग्राम, फारुखनगर में हल्की बारिश (Rain) या बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके साथ ही, 9 और 10 दिसंबर को उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी उम्मीद है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार शहर इस ठंड में सबसे आगे है, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 11 दिसंबर, 2024 तक न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। दूसरे सप्ताह में भी (12-18 दिसंबर, 2024) ठंड का दौर जारी रहेगा। दिसंबर की शुरुआत में कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, खासतौर पर 7 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा देखा जा सकता है।

Tags: Rain alertweather forecastWeather Report
Previous Post

सत्यपाल मलिक का भी राहुल गांधी से उठा भरोसा, बोले- ममता या उद्धव है सबसे अच्छे नेता

Next Post

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट ने 8 आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Baba Siddiqui

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट ने 8 आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

25/10/2025
Arvind Kejriwal

केजरीवाल पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान कार पर फेंके गए पत्थर

18/01/2025
Road Accident

खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी रोडवेज की बस, चालक की मौत

12/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version