• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल, ओवैसी ने इस सीट से दिया टिकट

Writer D by Writer D
10/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tahir Hussain

Tahir Hussain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) को टिकट दिया है। हुसैन यहां मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। हुसैन अब तक आम आदमी पार्टी में थे।

ओवैसी ने एक्स पर ताहिर हुसैन को लेकर ऐलान किया। उन्होंने लिखा, MCD पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

जेल में बंद हैं ताहिर हुसैन (Tahir Hussain)

बता दें कि दिल्ली की एक कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के एक मामले में इसी साल मई में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि इसमें उनकी भूमिका ‘दूरस्थ प्रकृति की’ थी और वह पहले ही तीन साल से अधिक समय हिरासत में बिता चुके हैं। हालांकि ताहिर हुसैन सलाखों के पीछे ही रहेंगे, क्योंकि वह दंगों के अन्य मामलों में भी आरोपी हैं, जिसमें सांप्रदायिक दंगे के पीछे बड़ी साजिश और वित्तपोषण से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला शामिल है।

दिल्ली में 25 फरवरी 2020 को दंगाई भीड़ ने एक दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। इस मामले में खजूरी खास पुलिस स्टेशन में ताहिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कोर्ट ने कहा कि 25,000 रुपये के निजी मुचलके और जमानती बॉन्ड और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने पर जमानत दी जाए। अदालत ने कहा कि जमानत की अन्य शर्तों में यह भी शामिल है कि वह देश नहीं छोड़ेंगे।

महिला संवाद यात्रा पर आंख सेंकने जा रहे हैं नीतीश कुमार: लालू प्रसाद

कोर्ट का कहना था कि मामले में आवेदक (Tahir Hussain) की भूमिका कथित तौर पर भड़काने वाले और साजिशकर्ता की है। बेशक वह उस भीड़ का हिस्सा नहीं थे, जिसने दुकान पर हमला किया था। लिहाजा आवेदक की भूमिका, सह-आरोपियों की तुलना में बहुत दूर की प्रकृति की है। कोर्ट ने कहा कि आवेदक की भूमिका और हिरासत में बिताए गए समय (लगभग तीन साल और 11 महीने) को ध्यान में रखते हुए हमारा मानना ​​है कि आवेदक इस मामले में जमानत का हकदार है। ताहिर को सांप्रदायिक दंगों के 5 मामलों में पहले ही राहत मिल चुकी है।

Tags: delhi newsNational newstahir hussain
Previous Post

महिला संवाद यात्रा पर आंख सेंकने जा रहे हैं नीतीश कुमार: लालू प्रसाद

Next Post

घर में घुसकर दंपती की तलवार से काटकर निर्मम हत्या, डबल मर्डर से इलाके में दहशत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
Murder

घर में घुसकर दंपती की तलवार से काटकर निर्मम हत्या, डबल मर्डर से इलाके में दहशत

यह भी पढ़ें

Stole

चिकित्सक के घर में बदमाशों का तांडव, वृद्ध मां से मारपीट कर लूटी संपत्ति

07/01/2021
YouTuber Jasbir Singh

एक और यूट्यूबर निकला जयचंद, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

04/06/2025
Spider Webs

मकड़ी के जाले घर में लाते हैं दुर्भाग्य

25/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version