• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुनील पाल के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर का अपहरण, इवेंट के बहाने बुलाकर फिरौती वसूली

Writer D by Writer D
10/12/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Bollywood actor Mushtaq Khan kidnapped

Bollywood actor Mushtaq Khan kidnapped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने से पहले बिजनौर का गिरोह बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) से भी वसूली कर चुका है। लोगों को सम्मानित कराने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने के बहाने मुश्ताक खान को बुलाया गया। बाकायदा मुंबई से दिल्ली तक का फ्लाइट टिकट भी कराया। दिल्ली एयरपोर्ट से लेने के लिए बिजनौर की स्कॉर्पियो पहुंची थी।

मंगलवार को अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान (Mushtaq Khan) के इवेंट मैनेजर शिवम यादव निवासी जोगेशपुरी वेस्ट मुंबई की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसमें कहा गया कि 15 अक्तूबर को मेरठ से राहुल सैनी ने मुश्ताक मौहम्मद खान से वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बात की। उक्त कार्यक्रम के लिए राहुल सैनी ने रकम का भुगतान किया और 20 नवंबर का मुबंई से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट टिकट बुक कराया। 20 नवंबर को मुश्ताक खान को दिल्ली एयरपोर्ट से राहुल सैनी द्वारा बुक कराई गयी गाड़ी से रिसीव किया गया।

उक्त गाड़ी मेरठ लेकर आने वाली थी। कैब में ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। उधर जैन शिकंजी के पास ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और दूसरी गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि उक्त गाड़ी को भी पहली गाड़ी का ड्राइवर ही चला रहा था। गाड़ी के कुछ दूर चलने के बाद दो अन्य लोग भी सवार हो गए, जिसका मुश्ताक मौहम्मद खान ने विरोध किया। मगर आरोपियों ने आतंकित करते हुए अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गए। इसके बाद उनका मोबाइल लेकर एकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लिए।

अपहरण कर मुश्ताक (Mushtaq Khan) को लाया गया बिजनौर

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुश्ताक खान का अपहरण करने के बाद बिजनौर लाया गया। यहां पर उन्हें दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह छूटकर मुश्ताक 23 नवंबर को भाग गए। मोहल्ला चाहशीरी में मुश्ताक खान को रखा गया था, जिनसे दो लाख रुपये वसूले गए।

पुलिस सूत्रों की मानें तो मुश्ताक खान को स्कॉर्पियो गाड़ी से लाया गया था। फिर इसी गाड़ी का इस्तेमाल मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने के लिए भी किया गया। पुलिस उक्त स्कॉर्पियो की तलाश में लगी है।

Tags: Bollywood NewsMushtaq Khan
Previous Post

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

Writer D

Writer D

Related Posts

cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
CM Dhami reviewed the progress of the Jal Jeevan Mission.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

12/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

यह भी पढ़ें

सुरेश भैय्याजी जोशी

राम मंदिर का निर्माण हिंदुस्तान की अस्मिता का प्रतीक : भैय्याजी जोशी

02/08/2020
sara ali khan

साल 2020 से बचने की कोशिश में लगी है सारा अली खान

08/09/2020
CM Yogi

जनता के लिए है सरकार, वीआईपी कल्चर नहीं स्वीकार: मुख्यमंत्री योगी

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version