• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मुसलमानों यह है दंगे मास्टरमाइंड अच्छे से पहचान लो…’, संभल मस्जिद केस में हिंदू पक्ष के वकील को मिली धमकी

Writer D by Writer D
11/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Vishnu Shankar Jain

Vishnu Shankar Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। संभल की जामा मस्जिद के पूर्व में हरिहर मंदिर होने का दावा चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में पेश करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन (Vishnu Shankar Jain) को धमकी मिली है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर की गई पोस्ट में एडवोकेट विष्णु शंकर जैन को संभल दंगे का मास्टरमाइंड बताते हुए धमकी दी गई है। जिसके बाद विष्णु शंकर जैन ने संभल जिले के साइबर थाने में X प्लेटफॉर्म पर धमकी वाली पोस्ट करने वाले हैंडल @nidhijhabuhar के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल, संभल की जामा मस्जिद पूर्व में हरिहर मंदिर होने का दावा संभल जिले की चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में 19 नवंबर को पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने संभल की जामा मस्जिद के एडवोकेट कमीशन सर्वे के आदेश दिए थे। 19 नवंबर को प्रथम चरण का सर्वे होने के बाद 24 नवंबर की सुबह एडवोकेट कमीशन की टीम हिंदू पक्ष के वकील एडवोकेट विष्णु शंकर जैन और मस्जिद कमेटी कमेटी के जामा मस्जिद का वीडियोग्राफी फोटोग्राफी सर्वे करने के लिए सुबह 7:30 बजे मस्जिद में दाखिल हुई थी।

लेकिन सर्वे की कार्रवाई शुरू होने के 1 घंटे बाद जामा मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग के दौरान चार युवकों की मौत भी हुई थी। तनावपूर्ण हालात और सोशल मीडिया के जरिए दोबारा हिंसा भड़कने की आशंकाओं को देखते हुए संभल में 5 दिन तक इंटरनेट सर्विस भी बंद रही थी।

इस बीच अब X प्लेटफॉर्म पर @nidhijhabuhaar नाम के अकाउंट से हिंदू पक्ष के वकील एडवोकेट विष्णु शंकर जैन (Vishnu Shankar Jain) को दंगे का मास्टरमाइंड बताते हुए धमकी दी गई है। एक्स हैंडल पर की गई पोस्ट में हिंदू पक्ष के वकील की फोटो के साथ लिखा गया है- ‘मुसलमानों इसका चेहरा अच्छे से पहचान लो… दंगा मास्टरमाइंड। दंगे का मास्टरमाइंड है यह।’

धमकी भरी इस पोस्ट के सामने आने के बाद एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने अपने और परिवार के लिए खतरा बताते हुए संभल जिले के साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने एक्स हैंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 352,351(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

AE अतुल सुभाष की पत्नी निकिता और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज

मामले में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि X अकाउंट पर की गई पोस्ट को लेकर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम की टीम इस मामले जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है इस अकाउंट को कहा से ऑपरेट किया जा रहा है। जो कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा, दोषी को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: crime newssambhal newssambhal violenceVishnu Shankar Jain sambhal jama masjid
Previous Post

AE अतुल सुभाष की पत्नी निकिता और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज

Next Post

110 वर्षीय प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने त्यागी देह, आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Siyaram Baba

110 वर्षीय प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने त्यागी देह, आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

यह भी पढ़ें

राज्यसभा में राजनाथ की दहाड़ Rajnath's roar in the Rajya Sabha

आज भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी विवाद को लेकर राज्यसभा में बयान देंगे रक्षा मंत्री

17/09/2020
Manish Sisodia, Sanjay Singh

मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

02/03/2024
B Praak

‘…. जान से बढ़कर कुछ भी नहीं, कालकाजी मंदिर में हुए हादसे पर छलका बी प्राक का दर्द

28/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version