• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बिजलीकर्मी को धमकाया तो गैंगस्टर लगाएंगे…,’ संभल एसपी की सख्त चेतावनी

Writer D by Writer D
13/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, संभल
0
SP Krishna Kumar Bishnoi

SP Krishna Kumar Bishnoi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल हिंसा के बाद बीते दिन उपद्रवियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी का हाल देखकर SP कृष्ण कुमार बिश्नोई (SP Krishna Kumar Bishnoi) भड़क उठे। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जो लोग चोरी करेंगे और सरकार को चूना लगाएंगे उनपर गैंगस्टर लगाएंगे। बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों का ना वीजा बनेगा और ना ही नौकरी मिलेगी।

दरअसल, बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसपी (SP Krishna Kumar Bishnoi) को बताया कि जब हम चेकिंग करने जाते हैं तो दबंग किस्म के लोग धमकाते हैं। देख लेने की धमकी देते हैं। सरकारी कर्मचारी को धमकाएं जाने की बात जैसे ही एसपी को पता चली तो वो डीएम के साथ लाव-लश्‍कर लेकर मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पीड़ित बिजलीकर्मी से कहा कि तुम सरकारी आदमी हो। किसने तुम्हें देख लेने की धमकी दी है। अब मैं उसे देख लूंगा। एसपी ने डीएम के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने बिजली विभाग के SDO को बिजली चोरों के खिलाफ एक्शन का फॉर्मूला भी समझाया।

‘अपना भविष्य बर्बाद न करो बेटा…’, संभल में उपद्रवियों से बोले SP कृष्ण बिश्नोई

SP कृष्ण कुमार बिश्नोई (SP Krishna Kumar Bishnoi) ने दबंग बिजली चोरों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा- कटिया लगाने या सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देंगे। जो हिमाकत करेगा उसपर गैंगस्टर लगाएंगे। वहीं, जब एसडीओ ने SP से कहा कि इस इलाके में चेकिंग से डर लगता है तो SP ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने कहा- जिसने बिजली चोरी की वो ना विदेश जाएगा, ना नौकरी लगेगी और ना ही फैक्ट्री में काम करने के लायक रहेगा। अगर किसी ने बिजलीकर्मी से कुछ गलत कहा तो उसकी खैर नहीं होगी।

संभल एसपी का ये वायरल वीडियो स्थानीय सांसद के क्षेत्र दीपासराय इलाके में दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जहां डीएम और एसपी फोर्स के साथ अवैध गतिविधियां देखने पहुंचे थे। तभी उन्हें बड़ी तादात में बिजली चोरी देखने को मिली थी।

Tags: bijli chorisambhal newsSP Krishna Kumar Bishnoiup news
Previous Post

सीएम योगी ने दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों की सुनी पुकार, भर्ती पर लगी रोक हटी

Next Post

UPSC ने जारी किया IES और ISS का फाइनल रिजल्ट, यहां चेक करें टाॅपर्स लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

युवाओं के ज्ञान और करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन

29/09/2026
Next Post
UPSC

UPSC ने जारी किया IES और ISS का फाइनल रिजल्ट, यहां चेक करें टाॅपर्स लिस्ट

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक को हटाया

14/03/2021
Four arrested in cashier murder case

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

20/04/2023
NEET JEE Main 2020

NEET JEE Exam 2020 पर घमासान जारी, आज हो सकता है बड़ा ऐलान

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version