• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Atul Suicide Case: पत्नी निकिता ने खटखटाया HC का दरवाजा, दाखिल की अग्रिम जमानत के याचिका

Writer D by Writer D
14/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Atul Subhash

Atul Subhash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। बेंगलुरू में काम कर रहे AI इंजीनियर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या (Atul Subhash Suicde Case) के मामले में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास, साले और चाचा ससुर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। निकिता सिंघानिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चारों की अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। अब बुधवार को इस याचिका पर अदालत में सुनवाई हो सकती है।

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या (Atul Subhash Suicde) 

बता दें कि पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ़ घंटे के वीडियो के साथ 23 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उन्होंने शादी की शुरुआत से लेकर पत्नी से विवाद के बाद खुद पर लगे एक – एक केस और सुसाइड की ओर ढकेलने वाले हर प्वाइंट को विस्तार से समझाया था। अतुल ने आत्महत्या से पहले खुद पर दहेज उत्पीड़न से लेकर हत्या समेत कई मामले दर्ज करने से लेकर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, पत्नी के भाई अनुराग और पत्नी के चाचा सुशील पर लगाया है।

मामले में ताजा अपडेट की बात करें तो जांच के लिए बेंगलुरु पुलिस की एक टीम शुक्रवार को यूपी के जौनपुर पहुंची थी जहां पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला और अन्य लोग रहते हैं। हालांकि, जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे निकिता के घर पर ताला लटकता मिला। क्योंकि, निकिता की मां निशा और उसका भाई अनुराग एक दिन पहले ही घर बंद कर रात के अंधेरे में कहीं निकल गए थे।

अतुल सुभाष की पत्नी के घरवाले ताला लगाकर भागे, रात के अंधेरे में जाते दिखी सास

ऐसे में पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस में लिखा था कि बेंगलुरु में दर्ज केस में अपना बयान दर्ज करवाएं। इसी नोटिस के बाद अब निकिता सिंघानिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दी है।

अतुल सुभाष (Atul Subhash) पर अब भी तीन मुकदमे

बताते चलें कि अतुल सुभाष (Atul Subhash) पर पत्नी निकिता सिंघानिया की तरफ से जौनपुर अदालत में कुल पांच मुकदमे दायर किए गए थे। जिसमें निकिता सिंघानिया ने तलाक का मुकदमा और सीजेएम कोर्ट में हत्या, मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध के मुकदमे को बाद में वापस ले लिया था। जौनपुर की अदालत में इस समय अतुल सुभाष पर तीन मुकदमे चल रहे है। इसमें एक मुकदमा दहेज प्रथा और मारपीट का लंबित है जिस पर अगली सुनवाई 12 जनवरी 2025 को है।

Tags: Atul Subhashcrime newsJaunpur newsjustice for atulup news
Previous Post

स्वच्छता है सेवा, स्वच्छ वार्ड है संकल्प : अनुज झा

Next Post

संभल में बंद मिला 46 साल पुराना मंदिर, यहीं हुई थी हिंसा

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
Temple

संभल में बंद मिला 46 साल पुराना मंदिर, यहीं हुई थी हिंसा

यह भी पढ़ें

क्रुणाल पांड्या को हुआ कोरोना, भारत-श्रीलंका तीसरा T20 मैच स्थगित

27/07/2021
PM Modi

पीएम मोदी ने वायनाड के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात

10/08/2024
भीषण आग

कोटा : चार दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version