• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ 2025 के लिए प्रयागराज क्षेत्र में 350 शटल सेवा संचालित करेगा परिवहन निगम

Writer D by Writer D
14/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज। 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर श्रद्धालुओ के लिए प्रयागराज क्षेत्र में परिवहन निगम ने 350 शटल बसें लगाई हैं। साथ ही व्यवस्था सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 22 अधिकारियों की टीम को भी सुपरविजन के लिए तैनात किया गया है। सेवा प्रबंधक मुरादाबाद अनुराग यादव को इंचार्ज बनाया गया है।

7 मार्गो पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज को जाने वाले 7 मार्गों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है, जो इंटरसेप्टर वाहनों से लैस होंगे। क्विक रिस्पॉन्स टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यरत रहेगी। इन क्विक रिस्पांस टीम में परिवहन निगम के प्रवर्तन अधिकारी तैनात किए जाएंगे तथा उनके साथ में कुछ तकनीकी कर्मचारी भी रहेंगे जो कि बसों में कोई तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अटेंड करेंगे।

8 अस्थाई बस स्टेशन बनाए गए

उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 8 अस्थाई बस स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें मुख्यालय से प्रधान प्रबंधक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है एवं कुछ सेवानिवृत्ति सलाहकार भी तैनात किए गए हैं। सभी अस्थाई बस स्टेशनों के पास में अस्थाई कार्यशालाएं भी स्थापित की जा रही हैं जो बाहरी क्षेत्र से आने वाली बसों को अटेंड करेंगे तथा किसी भी तकनीकी समस्या के निस्तारण के लिए तत्पर रहेंगे।

मौनी अमावस्या पर 7000 बसें रहेंगी तैनात

परिवहन मंत्री ने बताया कि मेले के प्रथम चरण के लिए 2000 बसें लगाई जा रही हैं। मुख्य स्नान की तिथियों को द्वितीय चरण में रखा गया है, जिसके तहत बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर्व पर 7000 बसें तैनात की गई है। मेले में 6800 साधारण एवं 200 एसी बसें प्रयोग की जाएंगी। मुख्य स्नान पर्वों पर शटल बसों के साथ 200 सिटी इलेक्ट्रिक बस भी शटल के रूप में संचालित होगी।

टोल फ्री नंबर तथा व्हाट्सएप नम्बर 24 घंटे रहेंगे कार्यरत

एम डी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम अपनी तैयारियां तेजी से कर रहा है। उन्होंने बताया कि गौरव वर्मा परिवहन निगम के मेला अधिकारी तैनात किए गए हैं।

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने तमिलनाडु की जनता को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण

अस्थाई बस स्टेशनों पर ब्राउज़र तैनात किए जाएंगे, जो की मोबाइल डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट का काम करेंगे। इसके अलावा परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर 1800 1802 877 तथा व्हाट्सएप नंबर 9415049606 चौबीस घंटे कार्यरत रहेंगे।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMaha Kumbh-2205
Previous Post

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने की सगाई, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Next Post

कांग्रेस के मुंह में संविधान शब्द भी शोभा नहीं देता, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
PM Modi

कांग्रेस के मुंह में संविधान शब्द भी शोभा नहीं देता, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Gomed

राहू दोष से छुटकारा दिलाएगा ये चमत्कारी रत्न

30/01/2026
मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी

12/03/2022
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने लगाई फांसी

गाजियाबाद : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version