• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साल की अंतिम पूर्णिमा आज, जानें स्नान-दान टाइम

Writer D by Writer D
15/12/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Purnima

Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा (Purnima) इस बार विशेष संयोग लेकर आई है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार पूर्णिमा तिथि का आरंभ शनिवार 14 दिसंबर होगा और यह रविवार 15 दिसंबर को समाप्त होगा। स्नान-दान का पुण्यकाल रविवार को रहेगा। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान और व्रत से पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

स्नान और दान: रविवार को पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करना शुभ रहेगा। अन्न, वस्त्र, तिल और गुड़ का दान विशेष फलदायी है।

पूजा-विधि:

इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान भी कर सकते हैं नहाते समय सभी पावन नदियों का ध्यान कर लें।

नहाने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।

सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।

पूर्णिमा (Purnima) के पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है।

इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना भी करें।

भगवान विष्णुको भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।

इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अधिक से अधिक ध्यान करें।

पूर्णिमा (Purnima) पर चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।

चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अवश्य करें।

चंद्रमा को अर्घ्य देने से दोषों से मुक्ति मिलती है।

इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

अगर आपके घर के आसपास गाय है तो गाय को भोजन जरूर कराएं। गाय को भोजन कराने से कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

Tags: AstrologyPurnima
Previous Post

साल की आखिरी अमावस्या पर करें ये खास उपाय, जीवन से दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

Next Post

अतुल सुभाष के सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी, सास और साले को पुलिस ने किया अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
CM Yogi-CM Dhami-CM Mohan Yadav
Main Slider

बस्तर की धरती पर तीन कद्दावर नेता एक साथ! तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

19/05/2026
Next Post
Atul suicide case

अतुल सुभाष के सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी, सास और साले को पुलिस ने किया अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Kangana compared her career to Shahrukh Khan on the 15th anniversary in Bollywood

बॉलीवुड में 15वीं सालगिरह पर कंगना ने अपने करियर की तुलना शाहरुख़ ख़ान से की

28/04/2021
Purnima

माघ पूर्णिमा के रात कर लें ये उपाय, जीवन में नहीं आएंगी बाधाएं

12/02/2025
Manipur Violence

12 दिनों की शांति के बाद मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

18/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version