• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतुल सुभाष के सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी, सास और साले को पुलिस ने किया अरेस्ट

Writer D by Writer D
15/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Atul suicide case

Atul suicide case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस (Atul Suicide Case) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों समेत कुल चार लोग अतुल को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हैं। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन (बेंगलुरु) शिवकुमार ने बताया कि अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है, जबकि आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से अरेस्ट किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार को सभी आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी।

क्या है पूरा मामला

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले अतुल सुभाष बीते सोमवार को बेंगलुरु में मराठाहल्ली के मुन्नेकोलालू स्थित अपने घर में मृत पाए गए। यह खौफनाक कदम उठाने से पहले अतुल ने एक 80 मिनट का वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड नोट के जरिए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल वालों पर उन्हें और उनके परिजनों को कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे ही सुसाइड की वजह बताया। बेंगलुरु पुलिस को उनके कमरे में एक तख्ती भी लटकी मिली है, जिसमें लिखा था कि ‘न्याय मिलना बाकी है’।

मृतक अतुल सुभाष के भाई बिकास कुमार की शिकायत पर बेंगलुरू की मराठाहल्ली पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, पत्नी के भाई अनुराग संघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत एफ़आईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लेने की बात कहते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने अपना 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने शादी के बाद जारी तनाव और उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों का उल्लेख किया है।

अतुल ने सुसाइड नोट में जिक्र किया कि कैसे उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके ससुराल वालों ने उन्हें और उनके माता-पिता व भाई को कानून का गलत इस्तेमाल करके प्रताड़ित किया। अतुल ने सुसाइड करने से पहले डेढ़ घंटे का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने उन सभी परिस्थितियों का जिक्र किया। पुलिस ने बताया कि अतुल का शव मंजूनाथ लेआउट क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साला अनुराग सिंघानिया फरार थे।

Tags: Atul Suicide Case
Previous Post

साल की अंतिम पूर्णिमा आज, जानें स्नान-दान टाइम

Next Post

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Murder

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

यह भी पढ़ें

Raid

ड्रग्स इंस्पेक्टर के घर से मिला कुबेर का खजाना, देखकर अफसर भी रह गए दंग

25/06/2022
CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई खेल संस्कृति को दिया बढ़ावा: सीएम योगी

07/04/2025
मुबंई आतंकी हमले

भारत के दबाव में इमरान खान ने टेके घुटने, मुबंई आतंकी हमले पर ये बड़ा कबूलनामा

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version