• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रा को अगवा करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, लियाकत अली गोली लगने से घायल

Writer D by Writer D
21/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Lucknow Encounter

Lucknow Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) में देर रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि आरोपी लियाकत अली ने 11 वर्षीय छात्रा को अगवा किया था। वह उसी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार लियाकत से पूछताछ की जा रही है। लियाक़त अली पर आरोप है कि उसने 11 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ गलत काम किया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के पास से देसी तमंचा बरामद किया गया है। वह होटल में काम करता है।

डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि परसो एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक छोटी बच्ची ट्यूशन के बाद घर नहीं पहुंची है। सूचना के बाद सीसीटीवी जांच की गई तो पता चला कि एक व्यक्ति बच्ची को बहका फुसलाकर कहीं ले रहा है। आरोपी की पहचान लियाकत अली के रूप में की गई। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था लेकिन वह फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही लिकायत ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।

डीसीपी ने बताया कि लियाकत अली पर पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। ये दोनों मामले महिला अपराध में ही दर्ज किए गए थे। इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी 2005 और 2007 में इसी तरह दो बच्चियों के खिलाफ अपराधों में शामिल था।

लड़की का किया था दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, लड़की बुधवार शाम को कोचिंग क्लास से घर लौटते समय लापता हो गई। उसकी मां उसे कोचिंग सेंटर छोड़कर घर लौट आई। हालांकि, जब वह उसे लेने वापस गई तो कहीं नहीं मिली। लड़की अगली सुबह करीब 9.40 बजे मिली। वह ई-रिक्शा से घर लौटी। पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने खुलासा किया कि चाउमीन बेचने वाले लियाकत ने उसे मोमोज और नूडल्स देने का लालच दिया था। वह उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया।

गढ़चिरौली में 8 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

लड़की ने यह भी बताया कि जब उसने घर जाने की जिद की तो लियाकत ने उससे कहा कि वह उसे सुबह जाने देगा। किसी तरह पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी ने उसे एक ई-रिक्शा पर छोड़ दिया, जिसने उसे एक पार्क के पास छोड़ दिया और भाग गया। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और गुरुवार को उसके माता-पिता को सूचित किया।

Previous Post

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल फिर मुसीबत में, एलजी ने ईडी को इस केस चलाने की दी अनुमति

Next Post

रूस पर 9/11 जैसा हमला, 6 इमारतों को बनाया ड्रोन से निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Drone Attack

रूस पर 9/11 जैसा हमला, 6 इमारतों को बनाया ड्रोन से निशाना

यह भी पढ़ें

John Tinniswood

दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी का निधन, 112 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

26/11/2024

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.11 लाख से अधिक, 4.80 लाख मरीज रोगमुक्त

15/11/2020
cm yogi

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास: सीएम योगी

21/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version