• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुवैत में पीएम मोदी बोले- श्रमिकों के पसीने की महक ही मेरी मेडिसिन

Writer D by Writer D
22/12/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi interacted with Indian workers in Kuwait

PM Modi interacted with Indian workers in Kuwait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुवैत सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कुवैत की यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने भारतीय श्रमिकों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं घर-घर में जरूरी सुविधाएं पहुंचा रहा हूं। 140 करोड़ लोगों के लिए मेहनत कर रहा हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सबसे सस्ता डेटा (इंटरनेट) है और अगर हम दुनिया में कहीं भी या भारत में भी ऑनलाइन बात करना चाहते हैं, तो लागत बहुत कम है। यहां तक ​​कि अगर आप वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हैं, तो भी लागत बहुत कम है। लोगों के लिए बड़ी सुविधा है, वे हर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं। क्या आप मेडिकल लीव लेते हैं? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि श्रमिकों के पसीने की महक ही मेरी मेडिसिन है।

‘मैं 140 करोड़ लोगों के लिए मेहनत करता हूं’

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि मैं जब 2047 तक विकसित भारत की बात करता हूं तो इसका कारण यही है कि मेरे देश का एक श्रमिक साथी इतना दूर आकर यही सोचता है कि मेरे गांव में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने, यही एस्पिरेशन ही मेरे देश की ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान, श्रमिक बहुत मेहनत करते हैं, जब मैं इन्हें मेहनत करते देखता हूं तो मुझे लगता है कि वो अगर 10 घंटे काम करते हैं तो मुझे 11 घंटे काम करना चाहिए। अगर वो 11 घंटे काम करते हैं तो मुझे 12 घंटे काम करना चाहिए। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि आप अपने परिवार के लिए मेहतन करते हैं, मैं भी अपने परिवार के लिए काम करता हूं, मेरे परिवार में 140 करोड़ लोग हैं तो मुझे ज्यादा काम करना पड़ता है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया डेवलपमेंट का मतलब

श्रमिकों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मेरे लिए डेवलपमेंट का मतलब बढ़िया सड़क, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तक ही सीमित नहीं हैं, मुझे तो गरीब से गरीब के घर में टॉयलेट बनाना है, अब तक 11 करोड़ टॉयलेट बनाए हैं, हमारे मन में है कि गरीब के पास पक्का घर होना चाहिए, अब तक 4 करोड़ पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना है। रेल, रोड और एयरपोर्ट तो जरूरी है ही, लेकिन मेरे लिए जरूरी है मेरे गरीब की डिग्निटी, उसकी गरिमा। जो सामान्य जरूरतें होती हैं वो सभी उसे मिलनी चाहिए, वो किसी के सामने हाथ नहीं फैलाए।

‘दुनियाभर में भारत के वर्कफोर्स की प्रतिष्ठा’

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत जो तरक्की कर रहा है उसमें आपका भी योगदान है। आप कहीं पर भी हैं, आपके पसीने का जो पैसा वहां पहुंचता है तो देश की प्रगति में उसकी भी महक होती है। उन्होंने कहा कि भारत से कोई प्रधानमंत्री 40 साल बाद कुवैत आया है, और यहां आकर अपने श्रमिक भाइयों से मुलाकात कर रहा है।

नरेंद्र मोदी कुवैत रवाना, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

दुनियाभर में भारत के वर्कफोर्स की बहुत प्रतिष्ठा है, पूरी दुनिया भारत के लोगों को पसंद करती है, ये अखबार पढ़कर या सोशल मीडिया से तय नहीं होता, आप लोगों ने काम करके जो इज्जत कमाई है, उससे लोगों का भरोसा पैदा हुआ है।

Tags: international NewsKuwaitpm modipm modi visit kuwait
Previous Post

लूट के वांछित को पकड़ने कन्नौज आई हरदोई की SOG पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

Next Post

महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, केजरीवाल ने बताया किसको मिलेगा लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Columbia Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

11/08/2026
Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

05/08/2026
Attack on cargo ship in Oman
अंतर्राष्ट्रीय

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

04/08/2026
Next Post
Mahila Samman Yojana

महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, केजरीवाल ने बताया किसको मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें

karnataka cet result 2020

कर्नाटक सीईटी परीक्षा के नतीजे 20 अगस्त को किए जाएंगे जारी

18/08/2020

हिन्दू नहीं चेते तो हिंदुस्तान का दूसरा जिन्ना होंगे ओवैसी : सुब्रत पाठक

18/09/2021
Sex on the Beach

2022 में भारतीयों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ढूंढा ‘Sex on the Beach’, जानें इसकी रेसिपी

15/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version