• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता छिनने के बाद पत्नी ने भी छोड़ा असद का साथ, रूस की अदालत में दी तलाक की अर्जी

Writer D by Writer D
23/12/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Bashar al-Assad's wife Asma will divorce him
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

“जब समय खराब चल रहा हो तो अपनी परछाई भी साथ छोड़ देती है।” कुछ ऐसा ही सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद (Bashar al-Assad) के साथ हो रहा है। असद की पत्नी असमा असद (Asma Asad) ने रूस की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की है। तुर्की और अरब मीडिया की कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि असमा रूस की राजधानी में खुश नहीं और ब्रिटेन जाना चाहती हैं।

खबरों के मुताबिक असमा ने रूसी कोर्ट से तलाक और मॉस्को छोड़ने की परमिशन मांगी है। असमा की अर्जी को रूसी अधिकारी देख रहे हैं। असमा के पास सीरिया और ब्रिटेन दोनों देशों की नागरिकता है। असमा असद से लंदन में ही अपनी पढ़ाई के दौरान मिली थी और सन 2000 में दोनों ने शादी कर ली थी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक असमा अल-असद को इस साल मई में ल्यूकेमिया का पता चला था। यह लगभग उनके ब्रेस्ट कैंसर से ठीक होने के 5 साल बाद हुआ था। ऐसी रिपोर्ट हैं कि असद को रूस में भारी प्रतिबंधों के तहत रखा गया है, जबकि रूसी अधिकारियों ने उनके शरण अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने कथित तौर पर असद को राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने और मास्को छोड़ने की इजाजत नहीं दी है।

असद (Bashar al-Assad) की संपत्ति रूस ने जब्त कर ली

इजराइल के जेरूसलम पोस्ट अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस ने असद की संपत्ति भी जब्त कर ली है, जिसमें सोना, 2 बिलियन डॉलर और मॉस्को में कई अपार्टमेंट शामिल हैं। रिपोर्ट बताती है कि असद के भाई माहेर अल-असद को रूस में शरण नहीं मिली है क्योंकि उनके अनुरोध पर अभी भी विचार किया जा रहा है। रूसी अधिकारियों ने कथित तौर पर माहेर और उनके परिवार को घर में नजरबंद रखा है।

लखनऊ बैंक लूट में शामिल आरोपी का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

बता दें कि अस्मा के पास ब्रिटिश और सीरियाई नागरिकता है। उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ था, और वह साल 2000 में सीरिया चली गईं थीं। इसी साल अस्मा की बशर अल-असद से शादी हुई थी।

Tags: Bashar al-Assadinternational News
Previous Post

लखनऊ बैंक लूट में शामिल आरोपी का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

Next Post

किसानों के लिए 2014 से प्रारंभ हुए प्रयास को मॉडल के रूप में ले रही दुनिया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Private plane crashes during take-off
अंतर्राष्ट्रीय

डोमिनिकन रिपब्लिक में टेक-ऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, दो अमेरिकी पायलटों की मौत

08/06/2026
Next Post
CM Yogi

किसानों के लिए 2014 से प्रारंभ हुए प्रयास को मॉडल के रूप में ले रही दुनिया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Yamuna Chhath

इस दिन मनाई जाएगी यमुना छठ, जानिए शुभ मुहूर्त

07/04/2024
CM Yogi gave a big gift to 1.86 crore families

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

12/03/2025

बॉलीवुड को अलविदा कहने के दो साल बाद जायरा ने पोस्ट की फोटो, लेकिन चेहरा….

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version